15 लाख की धमकी: सालों पहले किया था ऐसा, अब हाथ लगा दिल्ली पुलिस के

विष्णु नामक आरोपी ने 2015 में कारोबारी प्रणब सेठ को धमकी दी थी कि अगर उन्होंने उसे 15 लाख रुपये नहीं दिये तो उनके विवाहघर के पंडाल को गिरा देगा।

Update: 2020-09-12 10:17 GMT
दिल्ली पुलिस ने बताया कि विष्णु को 2015 में दिल्ली की एक अदालत ने मामले में भगोड़ा अपराधी घोषित किया था. उसे चार सितंबर को रामपुर जिले में उसके गांव से गिरफ्तार कर लिया गया.

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस के हाथो एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने 5 साल पुराने एक अपराधी को अब पकड़ लिया है। ये आरोपी पिछले 5 सालों से फरार चल रहा था। पुलिस ने अब 5 साल बाद 36 साल के इस आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने 5 साल बाद किया गिरफ्तार

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि विष्णु नामक आरोपी ने 2015 में कारोबारी प्रणब सेठ को धमकी दी थी कि अगर उन्होंने उसे 15 लाख रुपये नहीं दिये तो उनके विवाहघर के पंडाल को गिरा देगा। जिसके बाद अब 5 साल बाद ये अपराधी पुलिस के हाथ लगा है।

ये भी पढ़ें- Varun Dhawan ने शेयर की गर्लफ्रेंड संग तस्वीर, बताया लाइफ में उनकी अहमियत

पुलिस ने 5 साल से फरार आरोपी किया गिरफ्तार (फाइल फोटो)

दिल्ली पुलिस ने बताया कि अपराधी विष्णु को 2015 में दिल्ली की एक अदालत ने मामले में भगोड़ा अपराधी घोषित किया था। अब उसे चार सितंबर को रामपुर जिले में उसके गांव से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने उसका पता लगाने के लिए तकनीकी निगरानी का इस्तेमाल किया। इसके बाद मौका देखते ही उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

2015 में दर्ज हुआ था मामला

पुलिस ने 5 साल से फरार आरोपी किया गिरफ्तार (फाइल फोटो)

ये भी पढ़ें- बिहार विधान सभा चुनाव: नीतीश से मिलने के बाद नड्डा ने किया ये बड़ा एलान

घटना की जानकारी देते हुए एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि रूप नगर निवासी सेठ ने 2015 में अपनी शिकायत में बताया था कि वेव सिनेमा के पास उनका एक विवाहघर है। पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 384 और 506 के तहत मामला दर्ज किया था। राजौरी गार्डन थाने में मामला दर्ज कराया गया। फिलहाल मामले की और छानबीन की जा रही है।

Tags:    

Similar News