Farmer Protest: ध्यान दें! आज बंद हैं दिल्ली के ये मार्ग, ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी जारी

Farmer Protest In Delhi: दिल्ली पुलिस ने लोगों के अपील की है कि जिन रास्तों के लिए एडवाइजरी जारी की गई है, वहां से ना जाएं, वरना कई कई घंटों तक जमा में फंसना पड़ सकता है। कौन से मार्ग हैं बंद?

Report :  Viren Singh
Update: 2024-02-21 06:43 GMT

Farmer Protest (सोशल मीडिया) 

Farmer Protest In Delhi: फसलों की न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर कानूनी गारंटी को लेकर केंद्र सरकार के साथ चार दौर की वार्ता असफल रहने के बाद पंजाब के आंदोलनरत किसानों ने 21 फरवरी यानी बुधवार को दिल्ली कूच का आह्वान किया है। प्रदर्शनकारी किसान बुधवार की सुबह पंजाब-हरियाणा सीमा पर दो बिंदुओं शंभू बार्डर और खरौनी बार्डर से दिल्ली कूच की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि इन बार्डर पर तैतान सुरक्षा कर्मियों ने अभी तक किसानों को सफल होने नहीं दिया है। शूंभ बार्डर पर सुबह किसानों ने बैरिकेट्स हटाने की कोशिश करने पर तैनात सुरक्षा बलों के जवान एक्शन लेते हुए आंसू गैस के गोले दागे हैं। तब से यहां पर तनातनी की स्थिति बनी हुई है। किसानों के प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली पुलिस पहले से एक्शन मूड पर है और ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है।

इन मार्गों को न करें उपयोग

दिल्ली पुलिस ने लोगों के अपील की है कि जिन रास्तों के लिए एडवाइजरी जारी की गई है, वहां से ना जाएं, वरना कई कई घंटों तक जमा में फंसना पड़ सकता है। विशेष यातायात व्यवस्था के कारण आईपी फ्लाईओवर से ए-प्वाइंट की ओर और इसके विपरीत, आईटीओ चौक, डीडीयू मार्ग, बीएसजेड मार्ग, जेएलएन मार्ग, शांति वन क्रॉसिंग और राजघाट की ओर जाने वाले दोनों कैरिजवे में आईपी मार्ग से न जाएं।

गाजीपुर बार्डर भी बंद हो सकता

अधिकारियों ने कहा कि सड़क बंद होने के कारण राष्ट्रीय राजधानी के तीन सीमा बिंदुओं के आसपास के इलाकों में आज यातायात की भीड़ देखी जा सकती है। टिकरी और सिंघू-दिल्ली-हरियाणा सीमा पर पुलिस कर्मियों की भारी तैनाती और कंक्रीट बैरिकेड और लोहे की कीलों की कई परतों के साथ सील कर दिए गए हैं। जरूरत पड़ेगी तो गाजीपुर बॉर्डर भी बंद किया जा सकता है।

जानिए क्यों हो रहा आंदोलन? 

बता दें कि एमएसपी सहित कई सूत्रीय मांगों को लेकर बीते 13 फरवरी को पंजाब के किसान दिल्ली कूल मार्च के लिए निकले थे, लेकिन किसानों मार्च को देखते हुए हरियाणा और दिल्ली की सीमाएं पहली ही सील कर दी गईं। इस वजह से किसान दिल्ली तो नहीं पहुंच पाएं ,लेकिन हरियाणा के शंभू बार्डर और खरौनी बार्डर पर डटे हुए हैं। इस दौरान किसानों और पुलिस के बीच हिंसक झड़प भी दिखने को मिली। जहां किसानों ने बार्डरों पर उग्र प्रदर्शन करते हुए सरकारी संपत्तियों को नुकसान पहुंचा तो वहीं पुलिस ने किसानों पर आंसू गैस के गोले दागे और पानी की बौछार की।

रविवार को सरकार ने किसान को दिया ये प्रस्ताव

अब तक किसानों और केंद्र सरकार के बीच मांगों के लेकर 4 दौर की वार्ता हो चुकी है, लेकिन ये वार्ताएं असफल रही हैं। आखिरी वार्ता बीते रविवार को हुई, जिसमें सरकार ने किसानों से पांच फसलें - मूंग दाल, उड़द दाल, अरहर दाल, मक्का और कपास - न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर केंद्रीय एजेंसियों खरीदने का प्रस्ताव रखा, लेकिन किसानों इस प्रस्वात तो ठुकराते हुए केवल एमएसपी पर कानून बनाने की मांग रखी। संयुक्त किसान मोर्चा के नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल ने मंगलवार को कहा कि यह किसानों के हित में नहीं है।

Tags:    

Similar News