Delhi Traffic Today: आज दिल्ली में कैसा रहेगा ट्रैफिक, जलभराव की समस्या कम या वही हाल

Delhi Traffic: दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने कहा कि बाढ़ की स्थिति में सुधार होने पर भैरों मार्ग समेत कुछ सड़कें यातायात के लिए खोल दी गई हैं।

Update: 2023-07-17 03:23 GMT
Delhi Traffic Today (photo: social media

Delhi Traffic: यमुना नदी का जलस्तर अब धीरे-धीरे नीचे जाने लगा है। नदी का जलस्तर घटकर 205 मीटर पर पहुंच गया है। हालांकि, ये अब भी खतरे के निशाने से ऊपर है। लेकिन अधिकारियों का कहना है कि इसके जल्द ही कम होने की उम्मीद है। इसके अलावा शहर के अंदरूनी इलाकों में मुख्य मार्गों पर जलभराव की समस्या कम हो रही है। जिसके बाद ट्रैफिक को धीरे-धीरे खोला जा रहा है।

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने कहा कि बाढ़ की स्थिति में सुधार होने पर भैरों मार्ग समेत कुछ सड़कें यातायात के लिए खोल दी गई हैं। दरअसल, शनिवार को दिल्ली में एकबार फिर मूसलाधार बारिश हुई थी। जिसके कारण जिन इलाकों में जलभराव कम हुआ था, वहां एकबार फिर पानी भर गया। जिसके कारण ट्रैफिक पुलिस ने कई मार्गो पर यातायात को बंद कर दिया था। लेकिन रविवार शाम तक उनमें से अधिकतर सड़कों पर यातायात बहाल कर दिया गया है।

यातायात के लिए खोली गई सड़कें

- चंदगी राम अखाड़ा से मुकरबा चौक दोनों कैरिज वे।

- चंदगी राम अखाड़ा से आइपी कॉलेज तक दोनों कैरिज वे।

- शांति वन से गीता कॉलोनी तक निषाद राज मार्ग दोनों कैरिज वे।

- सलीम गढ़ बाइपास।

- आईटीओ से लक्ष्मी नगर तक विकास मार्ग के दोनों कैरिज वे।

- रिंग रोड पर भैरों मार्ग।

- बुलेवाई रोड-स्लिप रोड-सर्विस रोड-युधिष्ठिर सेतु के अंतर्गत बाईं तरफ।

बंद की गई सड़कें

- शांति वन से मंकी ब्रिज तक रिंग रोड – यमुना बाजार- आईएसबीटी अभी भी बंद है।

- आईपी कॉलेज से चंदगी राम अखाड़े तक कैरिज वे बंद है।

- रिंग रोड- आइपी पार्क से राजघाट तक।

- मजनू का टीला से हनुमान सेतु तक रिंग रोड बंद है।

- आईएसबीटी कश्मीरी गेट बंद रहेगा।

- पुराना लोहे का पुल।

भारी वाहनों की एंट्री बैन

दिल्ली पुलिस ने जलभराव की समस्या को देखते हुए फिलहाल शहर में भारी वाहनों की एंट्री पर रोक लगा रखी है। टिकरी बॉर्डर, सिंघु बॉर्डर, बदरपुर बॉर्डर, चिल्ला बॉर्डर, राजोकरी बॉर्डर, लोनी बॉर्डर, भोपुरा बॉर्डर और अप्सरा बॉर्डर से दिल्ली में भारी मालवाहक वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित है। हालांकि, इस प्रतिबंधि से आवश्यक सेवाओं, वस्तुओं और राहत सामग्री ले जा रहे मालवाहक वाहनों को छूट प्रदान की गई है।

Tags:    

Similar News