Water Crisis In Delhi: दिल्ली में गहराया जल संकट, कुछ इलाकों में कल सप्लाई होगी प्रभावित

Water Crisis In Delhi: दिल्ली जल बोर्ड ने ऐलान किया है कि शुक्रवार को पूर्वी दिल्ली, उत्तर पूर्वी दिल्ली और दक्षिणी दिल्ली के कई इलाकों में पानी की आपूर्ति बाधित होगी।

Written By :  Krishna Chaudhary
Published By :  Deepak Kumar
Update: 2022-05-12 17:45 GMT

दिल्ली में जल संकट। (Social Media)

Water Crisis In Delhi: बढ़ती गर्मी के साथ राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में जल संकट गहराता जा रहा है। हरियाणा से यमूना के पानी को लेकर जारी तनातनी के बीच दिल्लीवासियों के लिए एक और बुरी खबर है। दिल्ली जल बोर्ड (डीजीबी) ने ऐलान किया है कि शुक्रवार को पूर्वी दिल्ली, उत्तर पूर्वी दिल्ली और दक्षिणी दिल्ली के कई इलाकों में पानी की आपूर्ति बाधित होगी। डीजीबी ने कहा कि एनडीएमसी क्षेत्र के कुछ हिस्से में सुबह और शाम की सप्लाई प्रभावित होगी।

डीजीबी ने इसे बताया कारण

डीजीबी ने एक विज्ञप्ति जारी कर बताया कि ऊपरी गंगा नहर से कच्चे पानी में बहुत अधिक मैलापन होने के कारण सोनिया विहार और भागीरथी में जल उपचार संयंत्रों से उत्पादन प्रभावित हुई है। इससे पहले बीते हफ्ते जल बोर्ड ने कहा था कि हरियाणा के यमुना में कम कच्चा पानी छोड़ने से दिल्ली के विभिन्न भागों में पानी की आपूर्ति प्रभावित होगी। नदी में कच्चा पानी कम छोड़ने के कारण वजीराबाद, चंद्रवाल और ओखला जल संचार संयंत्रों में उत्पादन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है। आपको बता दें कि दिल्ली जल बोर्ड औसतन 900 एमजीडी पानी का सप्लाई करता है, जबकि गर्मी के महीनों में पानी की मांग 1100 एमजीडी तक पहुंच जाती है।

इन क्षेत्रों में आपूर्ति होगी प्रभावित

जल बोर्ड ने जिन क्षेत्रों में जल संकट की बात कही है, उनके नाम इस प्रकार हैं - साकेत, पुष्प विहार, कटवारिया सराय, लाडो सराय, खिरकी, सैदुलाजब, गोकुलपुरी, सोनिया विहार, करावल नगर, बाबरपुर, ताहिरपुर, दिलशाद गार्डन, नंदनगरी, शाहदरा, लक्ष्मी नगर, गीता कॉलोनी, मयूर हैं। विहार, कोंडली, दल्लूपुरा, यमुना विहार, करावल नगर, जाफराबाद, झिलमिल, मंडावली, लक्ष्मी नगर, शकरपुर, विवेक विहार, कड़कड़डूमा, जगतपुरी, शालीमार पार्क, कृष्णा नगर, पटपड़गंज, प्रीत विहार, विश्कर्मा पार्क, ललिता पार्क, सीलमपुर, शास्त्रीपार्क , भ्रामपुरी, गांधी नगर, सराय काले खां, ओखला, कालकाजी, बाटला हाउस एक्सटेंशन, कालंदी कॉलोनी, बदरपुर, सरिता विहार, वसंत कुंज, महरौली, ग्रेटर कैलाश, साउथ एक्सटेंशन, लाजपत नगर, जल विहार, लोधी रोड, काका नगर और आसपास के क्षेत्र। बोर्ड ने इन इलाकों में रह रहे लोगों से पानी का विविकेपूर्ण इस्तेमाल करने की सलाह दी है।

देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News