अब डर लगेगा कुत्ते से: बच्चे के साथ हुई ये खौफनाक घटना आपको रुला देगी

कुत्ते हर इंसान को पसंद होते हैं, ऐसा भी कहा जाता है कि इंसानों से ज्यादा कुत्ते वफादार होते हैं। लेकिन कभी-कभी ये जानलेवा भी हो जाते हैं।

Update:2020-01-12 16:13 IST

फरीदाबाद: कुत्ते हर इंसान को पसंद होते हैं, ऐसा भी कहा जाता है कि इंसानों से ज्यादा कुत्ते वफादार होते हैं। लेकिन कभी-कभी ये जानलेवा भी हो जाते हैं। ऐसा ही एक मामला सामने आया है जहां आवारा कुत्तों ने मिल कर एक मासूम पर हमला कर दिया। हरियाणा के फरीदाबाद पलवली गांव में आवारा कुत्तों ने एक ढाई साल के मासूम पर हमला कर दिया। कुत्तों ने बच्चे के चेहरे को नोच लिया, जिस वजह से उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। मासूम को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बच्चे के पिता का नाम शीषपाल है और वह ऑटो चलाते हैं। ऐसे में पीड़ित परिवार को आर्थिक रूप से मदद करने के लिए कई लोग सामने आए हैं।

ये भी पढ़ें:संजय राउत ने जेएनयू को लेकर दिया बड़ा बयान, मोदी सरकार के लिए कही ऐसी बात

मिली जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार सुबह करीब 7:30 बजे पलवली गांव में ढाई साल का मासूम खेल रहा था, तभी कुछ आवारा कुत्तों ने उस पर हमला कर दिया। कुत्‍ते उसकी नाक और आंख के ऊपरी हिस्से को खा गए। इससे बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सेक्टर-16 स्थित मेट्रो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। करीब चार घंटे चले ऑपरेशन के दौरान उसे 250 टांके लगे हैं। इनमें से 150 टांके सिर्फ चेहरे पर लगे हैं। इसके अलावा मुंह, नाक, आंख और शरीर के अलग-अलग हिस्सों पर भी टांके लगाने पड़े हैं।

ये भी पढ़ें:Live: CAA के खिलाफ इकठ्ठा हुए सब, अमित शाह बोले- ये लोग कर रहे गुमराह

मिली जानकारी के मुताबिक, सर्जरी के टाइम शरीर के दूसरे हिस्‍सों से चमड़ी लेकर बच्चे की नाक फिर से बनाई गई है। इसके अलावा आंख की पुतली को भी कृत्रिम तरीके से तैयार किया गया है। प्लास्टिक सर्जन डॉ। कामेश्वर ने बताया कि बच्चे का ऑपरेशन उन्होंने फ्री में किया है। साथ ही उन्होंने पीड़ित परिवार को मदद करने की अपील की है। वहीं, आरडब्ल्यूए के सचिव नीरज चावला का कहना है कि अभी तक करीब 50 हजार रुपये की सहयोग राशि आ चुकी है।

Tags:    

Similar News