आज आया भूकंप: पहाड़ों से समुद्र तक थर्राया, कांपा उत्तराखंड-ओडिशा

उत्तराखंड में इस हफ्ते दो बार भूकंप के झटको को महसूस किया गया। आज तड़के उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में भूकंप आया। जानकारी के मुताबिक़, रिक्टर पैमाने पर इस भूकंप की तीव्रता 2.6 रही। भूकंप 3.10 बजे आया।

Update: 2020-12-04 03:07 GMT

लखनऊ: साल 2020 भारत के लिए संकट का साल रहा। एक कोरोना जैसी भयावर महामारी, तो दूसरी तरफ अम्फान और बुरेवी जैसे चक्रवाती तूफान अपना कहर दिखाते रहे। वहीं इस साल भूकंप के झटके भी लगभग लगातार देश के कई हिस्सों में महसूस किये गए। इसी कड़ी में शुक्रवार की सुबह उत्तराखंड और ओडिशा में भूकंप के झटकों से लोग सहम गए। वैसे तो इनकी तीव्रता कम थी और किसी तरह के नुकसान की स्थिति नहीं बनी, लेकिन बार बार भूकंप के झटकों के आने से वैज्ञानिकों की चिंता जरूर बढ़ती जा रही है।

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में 2.6 तीव्रता का भूकंप

उत्तराखंड में इस हफ्ते दो बार भूकंप के झटको को महसूस किया गया। आज तड़के उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में भूकंप आया। जानकारी के मुताबिक़, रिक्टर पैमाने पर इस भूकंप की तीव्रता 2.6 रही। भूकंप 3.10 बजे आया।

हरिद्वार में 3.9 तीव्रता का भूकंप

बता दें कि इसके पहले मंगलवार को भी उत्तराखंड में भूकंप आया था। यहां हरिद्वार जिले में मंगलवार को सुबह 9 बजकर 42 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। बताया गया कि रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 3.9 रही। भूकंप की पुष्टि जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा कैंतूरा ने की है। हालाँकि इसके केंद्र के बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी। वहीं इसी तरह की जान माल के नुकसान की भी जानकारी नहीं मिली है।

ये भी पढ़ेंः आएगी प्रलय: बुरेवी तूफान मचाएगा तबाही, खतरें में ये राज्य, रेड अलर्ट जारी

ओडिशा में 3.9 तीव्रता का भूकं

इसके अलावा ओडिशा में भी भूकंप आया। राज्य के मयूरभंज में देर रात 2:13 बजे भूकंप के झटके महसूस किये गए। रिएक्टर पैमाने पर इनकी तीव्रता भी ज्यादा नहीं थी। बताया जा रहा है कि ओडिशा में 3.9 तीव्रता का भूकंप आया।

गौरतलब है कि बुधवार को दिल्ली-एनसीआर में सुबह करीब 4 बजे भूकंप के झटके महसूस किये गए। रिक्टर पैमाने पर इस भूकंप की तीव्रता 2.7 रही। भूकंप का केंद्र दिल्ली के सटे गाजियाबाद को बताया जा रहा है। फिलहाल किसी तरह के जान माल की क्षति की सूचना नहीं है।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News