Flood in Delhi: दिल्ली में घट रहा यमुना का जल स्तर, इन इलाकों में हालात अभी भी भयावह, जानें ताजा अपडेट

Flood in Delhi: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में यमुना का जलस्तर कम होना शुरु हो गया है, लेकिन दिल्ली के ज्यादातर हिस्से अभी भी जलमग्न हैं।

Update: 2023-07-15 07:16 GMT
Flood in Delhi (Social Media)

Flood in Delhi: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में यमुना का जलस्तर कम होना शुरू हो गया है। लेकिन, दिल्ली के ज्यादातर हिस्से अभी भी जलमग्न हैं। शनिवार सुबह 9 बजे यमुना का जलस्तर घटकर 207.53 मीटर पर आ गया है। जो शुक्रवार रात आठ बजे तक 208.12 मीटर था। शाम तक अभी और कम होने की उम्मीद है। राजधानी में आलम ये है कि लालकिला, आईटीओ, राजघाट पानी तक पानी में डूबे हुए हैं। इतना ही नहीं बाढ़ का पानी सुप्रीम कोर्ट के गेट तक पहुंच गया है। दिल्ली में आप जिस तरफ भी नजर दौड़ाएंगे पानी-पानी ही नजर आ रहा है। आईटीओ की मुख्य सड़क पर अब भी 2 से 3 फीट तक पानी भरा हुआ है।

इन इलाकों में हालात भयावह

दिल्ली में किसान घाट के पीछे की सड़क पर 2 से तीन फीट तक पानी सड़क पर बहता हुआ दिल्ली सचिवालय की ओर से जा रहा है। जिसके कारण वाहनों की आवाजाही में दिक्कत हो रही है। सड़क से कुछ ही दूरी पर बना गांधी दर्शन म्यूजियम भी बाढ़ के पानी में डूबा हुआ है। राजघाट में अभी भी करीब 10 फीट तक पानी भरा हुआ है। राजघाट के बाहर को बोर्ड लगा हुआ है वह पूरी तरह से पानी में डूबा हुआ है। इसके अलावा दिल्ली के यमुना बाजार में हनुमान मंदिर का इलाका पूरी तरह जलमग्न है। यमुना के जलस्तर में भले ही गिरावट दर्ज की जा रही है, लेकिन दिल्ली का नजारा अभी भी भयावह है।

अगले 12 घंटों बाद दिल्ली वालों को मिलेगी राहत

दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी ने कहा कि आने वाले 12 घंटों में दिल्ली के लोगों को राहत मिल जाएगी। उन्होने कहा कि ये बहुत गंभीर सवाल है कि सारा का सारा पानी दिल्ली की ओर ही क्यों छोड़ा गया। हथिनीकुंड बैराज से जो पानी उत्तर प्रदेश और हरियाणा की ओर जाता है, उधर एक बूंद भी पानी नहीं छोड़ा गया। इसका जवाब हरियाणा सरकार देना होगा।

घट रहा यमुना का जलस्तर

यमुना नदी के जलस्तर में गुरुवार देर रात से लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। आज शनिवार को सुबह सात बजे यमुना का जलस्तर 207.62 मीटर था, 9 बजे थोड़ा घटकर 207.58 मीटर रह गया। यमुना के जलस्तर में गिरावट होने से राजघाट और आसपास के इलाकों में पानी का स्तर धीरे-धीरे कम हो रहा है।

दिल्ली में बारिश का येलो अलर्ट जारी

दिल्ली में जारी बाढ़ के कहर के बीच मौसम विभाग में बारिश का भी येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, शनिवार सुबह राजधानी के कुछ इलाकों में सुबह हल्की बारिश भी हुई है। आईएमडी ने पूर्वानुमान जताते हुए कहा है कि शनिवार को गरज के साथ हल्की बारिश होने की उम्मीद है और पूरे दिन आसमान में काले बादल छाए रहेंगे।

Tags:    

Similar News