लाखों मजदूर सड़क पर: स्टेशन पर मची अफरा-तफरी, भारी पुलिस बल मौजूद

मुंबई के ब्रांदा स्टेशन पर एक बार फिर से हजारों मजदूरों का जमावड़ा हो गया है। दरअसल, आज बांद्रा स्टेशन से बिहार के लिए श्रमिक स्पेशल ट्रेन रवाना होने वाली है।;

facebooktwitter-grey
Update:2020-05-19 15:12 IST
लाखों मजदूर सड़क पर: स्टेशन पर मची अफरा-तफरी, भारी पुलिस बल मौजूद
  • whatsapp icon

मुंबई: मुंबई के ब्रांदा स्टेशन पर एक बार फिर से हजारों मजदूरों का जमावड़ा हो गया है। लेकिन इस बार वजह कुछ और है। दरअसल, आज बांद्रा स्टेशन से बिहार के लिए श्रमिक स्पेशल ट्रेन रवाना होने वाली है। जिसमें यात्रा करने के लिए करीब एक हजार मजदूरों का रजिस्ट्रेशन किया गया है। लेकिन हजारों की संख्या में मजदूर यहां स्टेशन पर पहुंच गए हैं।

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान कैसे बचेगा: ये देश हुआ भारत के साथ, कश्मीर पर कही ये बात

स्टेशन के बाहर अफरा-तफरी का माहौल

हजारों मजदूरों के जमा हो जाने से स्टेशन के बाहर अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया है। वहीं पुलिस मजदूरों से घर जाने की अपील की जा रही है। स्टेशन पर बड़ी संख्या में महिलाओं और बच्चों के साथ अपना सामान लेकर मजदूर यहां जमा हुए हैं। हालांकि पुलिस इन सभी को घर पहुंचने के लिए कार्यवाही कर रही है। साथ ही यहां पर बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स की तैनाती हैं।

यह भी पढ़ें: भारत-चीन में बढ़ा तनाव: फिर वही हरकत, क्या वक्त फिर दुहरायेगा 1962 की कहानी

इससे पहले भी बांद्रा स्टेशन पर जमा हुए थे मजदूर

बता दें कि इससे पहले 14 अप्रैल को भी मुंबई के बांद्रा रेलवे स्टेशन पर हजारों की संख्या में प्रवासी मजदूर इकट्ठा हुए थे। ये सभी मजदूर लॉकडाउन बढ़ने के चलते घर जाने के लिए लिए स्टेशन पर पहुंचे थे। दरअसल, लोगों को उम्मीद थी कि 14 अप्रैल को लॉकडाउन खत्म हो जाएगा, लेकिन कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए PM नरेंद्र मोदी ने लॉकडाउन की अवधि को बढ़ा दिया था।

यह भी पढ़ें: अभी-अभी लाल हुई सड़क: भयानक हादसे ने किए रोंगटे खड़े, छात्रों समेत कई की मौत

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News