शशिकला ने संभाला AIADMK के महासचिव का पद, भावुक होकर कहा- अम्मा मेरी जिंदगी थीं

Update: 2016-12-31 11:55 GMT

फोटो सोजन्य- ANI

चेन्नई : शशिकला नटराजन ने शनिवार को अन्नाद्रमुक (AIADMK) के महासचिव के पद को संभाल लिया है। इस मौके पर वह पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भावुक हो गई। उन्होंने कहा, अम्मा (जयललिता) मेरी जिंदगी थीं, मैंने हमेशा उनके बारे में सोचा है। हमारी पार्टी अगले 100 साल तक शासन में रहेगी। इस दौरान बड़ी संख्या में उनके समर्थन मौजूद रहे। अन्नाद्रमुक के प्रेसिडियम अध्यक्ष ई मधुसूदन, कोषाध्यक्ष और मुख्यमंत्री ओ. पन्नीरसेल्वम, वरिष्ठ पार्टी नेता एम थंबीदुरई पार्टी दफ्तर में उनके साथ मौजूद रहे।

क्या हुआ पार्टी मुख्यालय के अंदर

-पार्टी मुख्यालय के रास्ते में पार्टी नेताओं और समर्थकों का जमावड़ा मौजूद रहा।

-शशिकला ने पार्टी के संस्थापक एमजी रामचंद्रन की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

-बाद में उन्‍होंने जयललिता की तस्वीर पर माल्यार्पण किया।

-इसके बाद उन्‍होंने लोगों को संबोधित किया।

क्या कहा शशिकला ने

- मीडिया के मुताबिक शशिकला ने भावुक होते हुए कहा, राजनीति दौर में एक महिला नेता के तौर पर कभी सिर्फ इंदिरा गांधी थीं।

-जिसके बाद जयललिता (अम्मा) ने इस इतिहास को तोड़कर एक नया इतिहास कायम किया।

-हम अम्मा के दिखाए हुए रास्ते पर चलेंगे, और उनके सपनों को पूरा करेंगे।

-उन्‍होंने कहा कि जयललिता (अम्मा ) ने 75 दिनों तक संघर्ष किया।

-लेकिन ईश्‍वर ने उन्‍हें अपने पास बुला लिया।

 

Tags:    

Similar News