फिर जेल जाएंगे सत्येंद्र जैन! गृह मंत्रालय ने राष्ट्रपति से केस चलाने की मांगी अनुमति

Satyendar Jain:;

Report :  Snigdha Singh
Update:2025-02-14 16:40 IST

Satyendar Jain

Satyendar Jain: आम आदमी पार्टी (आप) नेता सत्येन्द्र जैन के खिलाफ केंद्रीय गृह मंत्रालय ने शुक्रवार को राष्ट्रपति को पत्र लिखकर मनी लॉन्ड्रिंग मामले में  मुकदमा चलाने की मंजूरी मांगी। मंत्रालय ने बताया कि प्रवर्तन निदेशालय से प्राप्त दस्तावेज के आधार पर दोबारा कानूनी कार्रवाई की मांग की। सत्येंद्र जैन के खिलाफ पर्याप्त सबूत मिले हैं, जो अभियोजन की मंजूरी देने के लिए पर्याप्त हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा अदालत में जैन के खिलाफ मामला चलाने के अनुरोध के बाद उठाया गया।

केंद्रीय एजेंसी ने सत्येंद्र जैन के खिलाफ कथित हवाला लेनदेन से जुड़े मनी-लॉन्ड्रिंग मामले में मामला दर्ज किया और मई 2022 में उन्हें गिरफ्तार कर लिया थी। लेकिन इन दिनो वह जमानत पर हैं, और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने उनके खिलाफ आरोप पत्र दायर किया है। यह मनी-लॉन्ड्रिंग मामला अगस्त 2017 में सत्येंद्र जैन और अन्य के खिलाफ केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा आय से अधिक संपत्ति रखने के आरोप में दर्ज की गई एफआईआर से जुड़ा हुआ है। सीबीआई ने दिसंबर 2018 में एक आरोप पत्र दायर किया, जिसमें कहा गया कि आय से अधिक संपत्ति ₹1.47 करोड़ थी, जो 2015-17 के दौरान आय के स्रोतों से लगभग 2.17% अधिक थी।

शकूरबस्ती से चुनाव लड़े थे जैन

सत्येंद्र जैन आम आदमी पार्टी के दिग्गज नेता और केजरीवाल के करीबी माने जाते हैं। पहली बार उन्होंने 2015 में जीत दर्ज की थी। वहीं, इस बार दिल्ली की शकूरबस्ती विधानसभा चुनाव लड़ा। लेकिन हार का सामना करना पड़ा। सत्येंद्र जैन के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी (BJP) के करनैल सिंह ने चुनाव लड़ा। करनैल सिंह ने 20,998 वोटों से सत्येंद्र जैन को हरा दिया। चुनाव आयोग के आंकड़ों के हिसाब से करनैल सिंह को कुल 56,869 वोट मिले, जबकि सत्येंद्र जैन 35,871 वोटों पर सिमट गए। वहीं, कांग्रेस उम्मीदवार सतीश कुमार लूथरा को सिर्फ 5,784 वोट मिले। 

Tags:    

Similar News