अगर किया है LIC में नौकरी के लिए आवेदन, तो पढ़ें ये खबर

अगर कर रहे हैं आप नौकरी की तैयारी, तो हम लाएं हैं आपके लिए एक बड़ी खुशखबरी। आपकी टेंशन खत्म अब कर सकते हैं LIC के पदों के लिए आवेदन।

Update: 2023-08-09 14:36 GMT

नई दिल्ली: अगर कर रहे हैं आप नौकरी की तैयारी, तो हम लाएं हैं आपके लिए एक बड़ी खुशखबरी। आपकी टेंशन खत्म अब कर सकते हैं LIC के पदों के लिए आवेदन। जीवन बीमा निगम में LIC असिस्टेंट के 8500 पदों पर होने जा रही बंपर भर्ती को लेकर कुछ बदलाव किए गए हैं। LIC ने शुरू में होने वाले एग्जाम की डेट आगे बढ़ा दी है। जिसे लेकर LIC की तरफ से एक नोटिफिकेशन भी जारी किया गया है। उस नोटिफिकिशन के अनुसार, प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 30 अक्टूबर और 31 अक्टूबर, 2019 को किया जाएगा।

ये भी देखें:चीफ जस्टिस ने रेलवे क्लेम ट्रिब्यूनल का किया उद्घाटन

आपको बता दें कि इससे पहले प्रारंभिक एग्जाम 21 अक्टूबर और 22 अक्टूबर को होने वाली थीं लेकिन अब एग्जाम डेट आगे बढ़ाकर 30 अक्टूबर और 31 अक्टूबर कर दी गई है। अब प्रत्याशियों को परीक्षा की तैयारी के लिए और अधिक समय मिल गया है। अधिक जानकारी के लिए प्रत्याशी आधिकारिक वेबासाइट ibpsonline।ibps।in पर जारी नोटिफिकेशन पढ़ सकते हैं।

ये एक सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवक-युवतियों के लिए जीवन बीमा निगम सुनहरा मौका लेकर आया है। LIC पूरे देशभर के विभिन्न क्षेत्रीय ऑफिसों में भर्तियां करने जा रहा है। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 17 सितंबर, 2019 से शुरू हो गई थी और उम्मीदवारों के पास 01 अक्टूबर, 2019 तक आवेदन करने का टाइम था। ये भर्तियां नॉर्थर्न, नॉर्थर्न-सेंट्रल, साउथर्न,सेंट्रल, ईस्टर्न-सेंट्रल, साउथ सेंट्रल और वेस्टर्न जोन्स में की जा रही हैं। इस भर्ती के लिए प्रत्याशी का ग्रेजुएट पास होना जरूरी है।

ऐसे होगा सेलेक्शन

इस पद पर उम्मीदवारों का सेलेक्शन तीन चरणों में किया जाएगा। प्रीलिम्स और मेंस परीक्षा के बाद कैंडिडेट्स को इंटरव्यू की प्रक्रिया से गुजरना होगा। इंटरव्यू के बाद सेलेक्टेड कैंडिडेट्स की लिस्ट जारी की जाएगी।

ये भी देखें:भैया Please! मेरी बहन ने बहुत ज्यादा शराब पी ली है, हमारी मदद कर दें…

इन राज्यों के लिए हो रही है भर्ती

देश के अलग-अलग राज्यों में भर्ती की जा रही है। इनमें चंडीगढ़, लक्ष्यद्वीप, मणीपुर, वेस्ट बंगाल, छत्तीसगढ़, हरियाणा, जम्मू और कश्मीर, झारखंड, अरुणाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, केरल, पुंडुचेरी, तमिलनाडू, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली, अंडमान और निकोबार, कर्नाटक,मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, त्रिपुरा, मेघालय, असम, मिजोरम, पंजाब, ओडिशा, मणीपुर, सिक्किम, नागालैंड और बिहार शामिल हैं।

Tags:    

Similar News