निर्भया जैसी हैवानियत: प्राइवेट पार्ट में डाला ग्लास, झारखंड की दर्दनाक घटना

चतरा के हंटरगंज में विधवा महिला को हवस का शिकार बनाने के बाद आरोपियों ने दरिंदगी की सारी हदें पार कर दी। सामूहिक दुष्कर्म के बाद आरोपियों ने पीड़िता को धमकी दी कि अगर उसने इसकी जानकारी पुलिस को दी तो उसकी हत्या कर दी जाएगी।

Update: 2021-01-09 11:20 GMT
निर्भया जैसी हैवानियत: प्राइवेट पार्ट में डाला ग्लास, झारखंड की दर्दनाक घटना

झारखंड: चतरा के हंटरगंज थाना क्षेत्र में 55 साल की अधेड़ महिला के साथ तीन युवकों ने गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया है। गुरुवार रात घटी इस घटना के बाद दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकी की तलाश की जा रही है। इस बाबत जानकारी देते हुए जिला के एसपी ऋषभ झा ने बताया कि, पीड़ित महिला की बकरी का एक्सीडेंट आरोपियों की मोटरसाइकिल से हो गई थी। इसे लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद चल रहा था। माना जा रहा है कि, इसी के वजह से वारदात को अंजाम दिया गया है।

दरिंदगी की हद पार

चतरा के हंटरगंज में विधवा महिला को हवस का शिकार बनाने के बाद आरोपियों ने दरिंदगी की सारी हदें पार कर दी। आरोपियों ने महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म के बाद गुप्तांग में स्टील के गिलास को घुसा दिया। इतना ही नहीं सामूहिक दुष्कर्म के बाद आरोपियों ने पीड़िता को धमकी दी कि अगर उसने इसकी जानकारी पुलिस को दी तो उसकी हत्या कर दी जाएगी।

पीड़िता की हालत चिंतनीय

पीड़िता को इलाज के लिए हंटरगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा वेदप्रकाश ने बताया कि पीड़िता की हालत गंभीर बनी हुई है। हालांकि स्थिति नियंत्रण में है। चिकित्सक उस पर लगातार नजर रखे हुए हैं।

ये भी पढ़ें...मोदी को कोरोना वैक्सीन लगाकर देना चाहिए संदेश, सांसद प्रेमचंद का बयान

दुष्कर्म की वारदात में बढ़ोतरी

बीते रविवार को ही राजधानी रांची के ओरमांझी थाना क्षेत्र से युवती का सिर कटा नग्न शव बरामद किया गया है। यह मामला अभी सुलझा भी नहीं था कि चतरा में वृद्ध महिला को हवस का शिकार बनाया गया है। महिलाओं के प्रति बढ़ती हिंसा को लेकर विपक्षी भाजपा सरकार पर हमलावर हो गई है। पिछले 3 दिनों से राजभवन के समक्ष भाजपा महिला मोर्चा के द्वारा धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। विपक्ष का आरोप है कि, झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार महिलाओं को सुरक्षा देने में नाकाम रही है।

ये भी पढ़ें...LAC पर बड़ी घुसपैठ: चीनी सैनिक को धर दबोचा भारत ने, हाई अलर्ट हुआ जारी

रांची से शाहनवाज की रिपोर्ट।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News