Visa Expires: वीजा खत्म होने के बाद रह रहे साढ़े तीन लाख विदेशी निकाले जाएंगे

Visa Expires: 3.5 लाख से अधिक विदेशियों ने वीजा की समाप्ति के बाद भी देश नहीं छोड़ा है। सरकार अवैध प्रवास की सुविधा देने वालों पर गंभीर आपराधिक आरोपों को दर्ज कर रही है।

Written By :  Neel Mani Lal
Update: 2023-01-24 06:53 GMT

foreigners visa expiry (photo: social media )

Visa Expires: केंद्र सरकार वीज़ा खत्म होने के बाद अवैध रूप से भारत में रहने वाले विदेशियों को ढूंढ कर बाहर निकालेगी। इस मुद्दे से निपटने के लिए एक "ट्रैक एंड डेपोर्ट" प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी है।

लापता विदेशी

गृह मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार, 3.5 लाख से अधिक विदेशियों ने वीजा की समाप्ति के बाद भी देश नहीं छोड़ा है। इनमें से कई लापता हो गए हैं, ऐसे में सरकार अवैध प्रवास की सुविधा देने वालों पर गंभीर आपराधिक आरोपों को दर्ज कर रही है। अवैध रूप से टिके विदेशियों के पासपोर्ट और आधार कार्ड जब्त कर लिए जाएंगे। साथ ही उनको पनाह देने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

नए उपाय

इसके अलावा, "सु स्वागातम ऐप" का दायरा और व्यापक किया जा रहा है। इस ऐप को जून 2021 में विदेशी आगंतुकों को जानकारी प्रदान करने के लिए लॉन्च किया गया था। भारतीय मिशन कार्यालयों को वीजा प्रोसेसिंग के लिए बायोमेट्रिक और डिजिटाइज्ड फिजिकल प्रोफाइलिंग के कार्यान्वयन में तेजी लाने के लिए कहा गया है, ताकि बदनीयत आगंतुकों की बेहतर ट्रैकिंग की जा सके। ऐसा माना जा रहा है कि एक सुपर ऐप के साथ इंटीग्रेशन बेहतर निगरानी में मदद करेगा।

दिल्ली का मामला

दिल्ली पुलिस को अफ्रीकी लोगों के प्रतिरोध का सामना करने के बाद यह मुद्दा फिर से सुर्खियों में आ गया है। पुलिस ने अवैध रूप से रह रहे पांच नाइजीरियाई लोगों को पकड़ने की कोशिश की थी। ये सब कथित तौर पर भारत में एक्सपायर्ड वीजा के साथ ओवरस्टे कर रहे थे।

सु स्वागतम ऐप

'सु स्वागातम ऐप' जो वीज़ा एप्लिकेशन स्टेज जैसी सुविधाएं प्रदान करता है, को बेहतर किया जा रहा है। ऐप को विदेशियों के क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय पोर्टल के साथ भी एकीकृत किया गया है, जिससे विदेशी नागरिकों को वीजा एक्सटेंशन, आवासीय परमिट, एग्जिट परमिट, आदि के लिए आवेदन करने की सुविधा मिलती है, और उसी समय ये ऐप नियम के उल्लंघन को ट्रैक भी करेगा। इससे उल्लंघन की गुंजाइश भी बहुत कम बचेगी।

12 भाषाओं में सुविधा

अधिकारी 12 भाषाओं में उपलब्ध ऐप का लाभ उठाने के लिए 50 से अधिक देशों में भारतीय मिशनों के साथ काम कर रहे हैं। जहां से अधिकांश वीजा उल्लंघन होते हैं, उन देशों की एक सूची बनाई जा रही है। यह उन राष्ट्रों के व्यक्तियों के प्रभावी वीज़ा मूल्यांकन में मदद करेगा।

Tags:    

Similar News