कोरोना: विदेशों में फंसे 103 महिलाओं समेत 698 भारतीयों को वापस लाएगा INS जलश्व

दुनिया भर में कोरोना का कहर जारी है। इसी वजह से दुनिया के तमाम देशों में फंसे भारतीयों को वापस लाने के लिए भारत द्वारा वंदे भारत मिशन शुरू कर दिया गया है

Update: 2020-05-09 02:43 GMT

नई दिल्ली: दुनिया भर में कोरोना का कहर जारी है। इसी वजह से दुनिया के तमाम देशों में फंसे भारतीयों को वापस लाने के लिए भारत द्वारा वंदे भारत मिशन शुरू कर दिया गया है, जिसमें हवाई मार्ग के साथ-साथ समुद्री जहाज से भी लोगों को वापस लाया जा रहा है।

ये भी पढ़ें: देश के खिलाफ पाक की साजिश! मोस्टवांटेड गैंगस्टर अरेस्ट, खतरनाक हथियार बरामद

अब इसी कड़ी में मालदीव से INS जलश्व के जरिए 698 भारलीयों को वापस लाया जा रहा है, जिसमें 595 पुरुष और 103 महिलाएं शामिल हैं। इन 103 महिलाओं में 19 महिलाएं गर्भवती भी हैं।

शुक्रवार को सूत्रों ने यह जानकारी देते हुए कहा कि भारत अगले सप्ताह अपने इस मिशन का विस्तार करेगा ताकि कजाकस्तान, उज्बेकिस्तान, रूस, जर्मनी, स्पेन और थाईलैंड सहित विभिन्न देशों में फंसे भारतीयों को वापस लाया जा सके।

ये भी पढ़ें: ओडिशा हाईकोर्ट के इस आदेश पर SC ने लगाई रोक, जानिए क्या है मामला

साथ ही उन्होंने बताया कि मिशन के पहले चरण में सात मई से 15 मई के बीच 12 देशों से लगभग 15,000 लोगों को वापस लाया जायेगा। इसके लिए 64 उड़ानों का संचालन होगा। साथ ही सूत्रों ने यह भी जानकारी दी कि भारतीय नौसेना का पोत आईएनएस जलश्व लगभग 698 लोगों के साथ शुक्रवार दोपहर माले से कोच्चि के लिए रवाना हुआ।

ये भी पढ़ें: यूपी में दुनिया की सबसे बड़ी मोबाइल फैक्ट्री, लॉकडाउन के बीच शुरू हुआ काम

मंत्री सतीश महाना की अधिकारियों संग बैठक, लेबर-उद्योग और रोजगार पर बोले…

औरंगाबाद हादसे पर उद्धव ठाकरे ने जताया दुख, मुंबई में सेना लाने पर दिया बड़ा बयान

Tags:    

Similar News