Bargi Dam Boat Accident: बरगी बांध में समाया पर्यटकों से भरा क्रूज, 40 जिंदगियों पर मौत का साया, 4 की मौत

Bargi Dam Boat Accident: जबलपुर के बरगी बांध में 35–40 पर्यटकों से भरा क्रूज तेज आंधी-तूफान के दौरान डूब गया। हादसे में 4 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, 15 से अधिक को बचाया गया, जबकि कई लोग लापता हैं। NDRF और SDRF की टीमें राहत और बचाव कार्य में जुटी हैं।

By :  Shivam
Update:2026-04-30 19:51 IST

Bargi Dam Boat Accident: जबलपुर में स्थित बरगी बांध पर एक दर्दनाक हादसा हो गया, जहां टूरिस्टों से भरा एक क्रूज अचानक डूब गया। इस घटना से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। क्रूज में करीब 35 से 40 पर्यटक सवार थे।

पुलिस के अनुसार अब तक चार लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि 15 से अधिक लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है। कई लोग अभी भी लापता हैं, जिनकी तलाश के लिए NDRF और SDRF की टीमें लगातार राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हुई हैं।

हादसा गुरुवार शाम उस समय हुआ जब क्रूज पर्यटकों को बरगी बांध में सैर करा रहा था। इसी दौरान अचानक क्रूज पानी में डगमगाने लगा और देखते ही देखते डूब गया। आसपास मौजूद लोगों ने चीख-पुकार सुनकर तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही CSP अंजुल अयक मिश्रा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

इसके बाद NDRF और SDRF की टीमों को भी बुलाया गया और संयुक्त रूप से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। CSP के मुताबिक, अब तक चार लोगों की मौत हो चुकी है और 15 से ज्यादा लोगों को बचाया गया है, जबकि बाकी की तलाश जारी है। घटना स्थल पर पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद हैं।

जानकारी के अनुसार, हादसे के समय तेज आंधी-तूफान चल रहा था और क्रूज बांध के बीचों-बीच था। तेज हवाओं के कारण क्रूज असंतुलित होकर पानी में समा गया। यह क्रूज मध्य प्रदेश पर्यटन निगम द्वारा संचालित किया जाता है। हादसे की जानकारी मिलते ही राघवेंद्र सिंह सहित प्रशासनिक अधिकारी बरगी बांध के लिए रवाना हो गए हैं।

Tags:    

Similar News