विधवा ने शादी से किया इंकार, तो काट दी नाक-जीभ, मचा कोहराम

पश्चिमी राजस्थान के जैसलमेर जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक विधवा महिला ने जब दुबारा शादी करने से मना किया तो उसकी नाक और जीभ काट दी गई।

Update: 2020-11-18 06:58 GMT
शादी से किया इनकार, तो विधवा की काटी जीभ-नाक, नामजद आरोपी फरार

पश्चिमी राजस्थान के जैसलमेर जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक विधवा महिला ने जब दुबारा शादी करने से मना किया तो उसकी नाक और जीभ काट दी गई। गंभीर हालत में पाई गई इस महिला का जोधपुर में इलाज चल रहा है। मामला सामने आने पर पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वही अन्य नामजद आरोपियों की तलाश की जा रही है। पीड़ित महिला के भाई ने उस संबंध में सांकड़ा थाने में मामला दर्ज करवाया है।

अन्य व्यक्ति से शादी करने का दबाव

पुलिस के अनुसार, ये मामला जगीरों की ढाणी का है ,जहा एक विधवा के ससुराल वाले एक अन्य व्यक्ति से शादी करने का दबाव डाल रहे थे। लेकिन महिला इस बात से राज़ी नहीं हुई। इस बात से गुस्‍साए ससुराल वालों ने महिला का नाक और जीभ काट दिया। जिसके बाद पीड़ित महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भारती कराया गया हैं।

ये भी पढ़ें… लखनऊ में जहरीली शराब से मौत: एक्शन में योगी सरकार, पुलिस कमिश्‍नर को हटाया

मुख्य आरोपी गिरफ्तार

जिसके बाद पुलिस ने आरोपी जानू खान को गिरफ्तार किया। अन्य नामजद आरोपियों की अभी भी तलाश जारी है। वही पीड़िता के भाई ने दर्ज कराइ गई रिपोर्ट में बताया कि उसकी बहन की शादी 6 वर्ष पूर्व जगीरों की ढाणी निवासी कोजे खान के साथ हुई थी। शादी के एक साल बाद ही कोजे खान की मौत हो गई। उसकी मौत के बाद से ही ससुराल वाले किसी अन्य व्यक्ति से महिला की शादी करने पर दबाव डाल रहे थे।लेकिन बहन ने इस शादी से इनकार कर दिया।

ये भी पढ़ें…भारत में कोरोना के 89 लाख 12 हजार मामले, 1 लाख 31 हजार लोगों की मौत

पीड़ि‍ता पर जानलेवा हमला

दोपहर एक 1 बजे सभी हमलावर दो बाइक और 1 ट्रैक्टर में सवार होकर आए। उन्होंने पीड़ि‍ता पर जानलेवा हमला कर दिया। जिसके बाद धारदार हथियार से महिला की नाक और जीभ काट दी। यही नहीं हमलावरों पीड़िता का दाहिना हाथ भी तोड़ दिया। वहां मौजूद बिस्मिल्लाह ने जब पड़ता को बचने की कोशिश की तो उस पर भी हमला करके हाथ तोड़ दिया। घायलों को तत्काल सांकड़ा अस्पताल लाया गया।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News