बिहारः JDU MLC मनोरमा देवी फरार, हत्या के आरोपी रॉकी की हैं मां

Update: 2016-05-11 05:29 GMT

पटनाः बिहार में जेडीयू की एमएलसी मनोरमा देवी की मुश्किलें बढ़ गई हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। मनोरमा के बेटे रॉकी पर एक छात्र की हत्या का आरोप है। गया में मनोरमा के घर से शराब बरामद हुई थी। बिहार में शराब बैन है। इस वजह से एक्साइज डिपार्टमेंट ने मुकदमा दर्ज कर घर को सील कर दिया है। बता दें कि एमएलसी के पति बेटे को शरण देने के आरोप में पहले ही जेल में हैं।

यह भी पढ़ें...फरार रॉकी ARREST, पासवान ने की बिहार में PRESIDENT RULE की मांग

क्या है मामला?

-मनोरमा के बेटे राकेश रंजन उर्फ रॉकी पर छात्र की हत्या का आरोप है।

-छात्र ने गाड़ी ओवरटेक की तो रॉकी ने उसे गोली मार दी थी।

-मनोरमा के पति बिंदी यादव को बेटे को शरण देने में जेल भेजा गया था।

-बाद में एमएलसी ने बेटे को गिरफ्तार कराया।

फाइलः राकेश रंजन उर्फ रॉकी यादव

नीतीश ने दिए हैं कार्रवाई के आदेश

-बिहार में शराब बैन है, फिर भी एमएलसी के घर शराब मिली।

-सीएम नीतीश कुमार ने मनोरमा की गिरफ्तारी के आदेश दिए।

-मनोरमा देवी को जेडीयू से सस्पेंड भी कर दिया गया है।

-फिलहाल एमएलसी का कुछ अता-पता नहीं है।

पति पर भी हैं गंभीर आरोप

-मनोरमा के पति बिंदेश्वरी यादव उर्फ बिंदी पर गंभीर आरोप हैं।

-बिंदी यादव पर राजद्रोह का मुकदमा चल चुका है।

-नक्सलियों की मदद करने का भी बिंदी पर आरोप लगा था।

Tags:    

Similar News