मेन लैंडिंग गियर टूटा,पायलट की सूझ बूझ से बची 127 मुसाफिरों की जान

Update: 2016-03-04 08:54 GMT

मुंबई: छत्रपति शिवाजी एयरपोर्ट पर गुरूवार को एक बड़ा हादसा होने से टल गया। हादसा उस वक़्त हुआ जब जेट एयरवेज की फ्लाइट लैंड करने जा रही थी। पायलट की सूझबूझ से इस हादसे में 127 यात्री बाल-बाल बच गए। हादसे की वजह से एयरपोर्ट का मेन रनवे बंद कर दिया गया है।

कैसे हुआ हादसा?

-नई दिल्ली से आने वाली जेट एयरवेज की फ्लाइट 9डब्ल्यू 354 मुंबई एयरपोर्ट पर लैंडिंग के वक्त दुर्घटना की शिकार हो गई।

-लैंडिंग के वक्त फ्लाइट का राइट हैंड मेन लैंडिंग गियर टूट गया था।

-फ्लाइट में सवार करीब 127 यात्री बाल-बाल बचे।

-सभी 127 यात्रियों को सुरक्षित उतार लिया गया है।

क्या कहते हैं एयरपोर्ट के अधिकारी?

-मेन लैंडिंग गियर टूटने के कारण ये हादसा हुआ।

-मेन रनवे बंद होने के कारण दूसरे रनवे पर बाकी फ्लाइट्स का मूवमेंट ट्रांसफर करना पड़ा।

-गुवाहाटी से मुंबई आने वाली फ्लाइट एस जी 169 को तीन कोशिशों के बाद दूसरे रनवे पर उतारना पड़ा।

-टेक्निकल टीम जांच कर रही है कि फ्लाइट को कैसे मेन रनवे से हटाया जाए।

Tags:    

Similar News