कैलाश...मानसरोवर श्रद्धालुओं का पहला जत्था तिब्बत पहुंचा

कैलाश...मानसरोवर यात्रा के 58 श्रद्धालुओं का पहला जत्था आज लिपुलेख दर्रे के जरिये तिब्बत पहुंच गया।यात्रा की नोडल एजेंसी कुमांउ मंडल विकास निगम (केएमवीएन) के महाप्रबंधक अशोक जोशी ने बताया कि श्रद्धालुओं का पहला जत्था सुबह सवा आठ बजे 17500 फीट उंचाई पर स्थित लिपुलेख दर्रे को पार कर तिब्बत में पहुंच गया। 

Update: 2019-06-20 11:42 GMT

पिथौरागढ़: कैलाश...मानसरोवर यात्रा के 58 श्रद्धालुओं का पहला जत्था आज लिपुलेख दर्रे के जरिये तिब्बत पहुंच गया।यात्रा की नोडल एजेंसी कुमांउ मंडल विकास निगम (केएमवीएन) के महाप्रबंधक अशोक जोशी ने बताया कि श्रद्धालुओं का पहला जत्था सुबह सवा आठ बजे 17500 फीट उंचाई पर स्थित लिपुलेख दर्रे को पार कर तिब्बत में पहुंच गया।

यह भी पढ़ें......केलकर समिति रिपोर्ट को ‘ज्यों का त्यों’ लागू नहीं कर सकते: फडणवीस

जोशी ने कहा कि पहले जत्थे के अलावा, श्रद्धालुओं के दो अन्य बैच भी लिपुलेख दर्रे के करीब पहुंच गये हैं।

यह भी पढ़ें.....सर्वदलीय बैठक में मायावती का न जाने का तर्क, झूठ का पुलिंदा है

उन्होंने कहा, ‘‘दल के सभी सदस्यों का गुंजी में भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आइटीबीपी) के चिकित्सकों ने चेकअप किया था। सभी चिकित्सकीय तौर पर फिट पाये गये। तिब्बत में सात दिन गुजारने के बाद यह दल इसी दर्रे के जरिये वापस आयेगा। इस दौरान भगवान शिव के आवास पवित्र कैलाश पर्वत के दर्शन करने के अलावा श्रद्धालु मानसरोवर झील में स्नान भी करेंगे।’’

(भाषा)

Tags:    

Similar News