विजय केशव गोखले विदेश मंत्रालय में आर्थिक संबंध मामलों के नए सचिव नियुक्त

वर्तमान में चीन में भारत के राजदूत विजय गोखले विदेश मंत्रालय में आर्थिक संबंध मामलों के नए सचिव नियुक्त किए गए हैं।

Update: 2017-06-29 10:30 GMT
विजय केशव गोखले विदेश मंत्रालय में आर्थिक संबंध मामलों के नए सचिव नियुक्त

नई दिल्ली: वर्तमान में चीन में भारत के राजदूत विजय गोखले विदेश मंत्रालय में आर्थिक संबंध मामलों के नए सचिव नियुक्त किए गए हैं। एक आधिकारिक बयान में गुरुवार को कहा गया, "मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने 1981 बैच के आईएफएस अधिकारी केशव गोखले की विदेश मंत्रालय में सचिव (आर्थिक संबंध) पद पर नियुक्ति को मंजूरी दे दी है।"

गोखले जर्मनी में भारतीय राजदूत के रूप में काम कर चुके हैं। उन्होंने हांगकांग, हनोई, बीजिंग और न्यूयॉर्क स्थित भारतीय मिशनों में भी सेवा दी है।

वह मंत्रालय में निदेशक (चीन एवं पूर्वी एशिया) और फिर संयुक्त सचिव (पूर्वी एशिया) का पद भी संभाल चुके हैं। गोखले, अमर सिन्हा की जगह लेंगे, जो पिछले एक साल से भी अधिक समय से इस पद पर हैं।

-आईएएनएस

Tags:    

Similar News