3000 ट्रैक्टरों के साथ कांग्रेस, नेतृत्व कर रहे कमलनाथ, केंद्र सरकार को घेरा

ट्रैक्टर रैली का नेतृत्व करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ कहा कि सरकार कृषि के निजीकरण का प्रयास कर रही है। इससे हमारी अर्थव्यवस्था तबाह हो जाएगी, क्योंकि किसान से ही देश चलता है। किसानों से ही व्यापार चलता है, इसलिए अगर कृषि कानून लागू हुए तो सब तबाह हो जाएगा।

Update: 2021-01-24 09:40 GMT
3000 ट्रैक्टरों के साथ कांग्रेस, नेतृत्व कर रहे कमलनाथ, केंद्र सरकार को घेरा

नई दिल्ली: कृषि कानून के विरोध को और प्रभावी बनाने के लिए किसानों द्वारा 26 मार्च को ट्रैक्टरों की रैली का एलान किया है जिसको हर प्रदेश से समर्थन मिल रहा है। इसी सिलसिले में देपालपुर में कांग्रेस की ट्रैक्टर रैली शुरू हो गई है। इस रैली 3000 ट्रैक्टर शामिल हैं जिसका नेतृत्व प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के कृषि कानून काले कानून हैं। अपराध लगातार बढ़ रहे हैं।

कृषि कानून लागू हुए तो सब तबाह हो जाएगा- कमलनाथ

ट्रैक्टर रैली का नेतृत्व करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ कहा कि सरकार कृषि के निजीकरण का प्रयास कर रही है। इससे हमारी अर्थव्यवस्था तबाह हो जाएगी, क्योंकि किसान से ही देश चलता है। किसानों से ही व्यापार चलता है, इसलिए अगर कृषि कानून लागू हुए तो सब तबाह हो जाएगा। बता दें, रैली में पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा, जीतू पटवारी, बाला बच्चन, अरुण यादव समेत मालवा निमाड़ के सभी कांग्रेस विधायक और कार्यकर्ताओं के साथ-साथ 3000 ट्रैक्टर शामिल हैं।

कांग्रेस ने शनिवार को भोपाल में भी बड़ी रैली निकाली थी

बता दें कि कृषि कानूनों के विरोध में कांग्रेस ने शनिवार को भोपाल में भी बड़ी रैली निकाली थी। इस दौरान पुलिस ने आंदोलन कर रहे कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं पर लाठी चार्ज किया था और वॉटर कैनन का इस्तेमाल किया था। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, उनके बेटे जयवर्धन समेत 106 नेताओं-कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया। पुलिस पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजयसिंह, कैलाश मिश्रा, पूर्व मंत्री पीसी शर्मा समेत कार्यकर्ताओं को सेंट्रल जेल ले गई। टीटीनगर पुलिस ने उनके खिलाफ आईपीसी की धारा 151 के तहत कार्रवाई की और बाद में जमानत पर छोड़ दिया।

ये भी देखें: UP सरकार में भूचाल: हिलेगी दिग्गजों की कुर्सी, नढ्ढा के दौरे के बाद मंत्रिमंडल विस्तार

किसान उद्योगपतियों का बंधुआ मजदूर बन जाएगा-कमलनाथ

प्रदर्शन के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा था- केंद्र ने किसानों के लिए काले कानून बनाए हैं। मैंने अपने समय में MSP के लिए केंद्र सरकार से लड़ाई लड़ी थी। क्या दिल्ली में बैठे किसानों में बुद्धि नहीं है, कि वे क्या कर रहे हैं? ये कानून अमल में आए तो मंडियों को बड़े-बड़े उद्योगपति अपनी चपेट में ले लेंगे। उन्होंने कहा कि किसान उद्योगपतियों का बंधुआ मजदूर बन जाएगा।

आंदोलन जारी रहेगा-कमलनाथ

हम एकत्रित हुए हैं देश के सभी किसानों के लिए। कांग्रेस ने ऐलान किया है कि जब तक किसानों के मुद्दे पर केंद्र सरकार कोई फैसला नहीं करती, तब तक वो अपना आंदोलन जारी रखेगी। वहीं कांग्रेस विधायक लक्ष्मण सिंह ने केंद्र सरकार के फिलहाल कृषि कानून लागू नहीं करने के आश्वासन को किसानों की आंशिक जीत बताया है। लक्ष्मण सिंह ने कहा कांग्रेस पार्टी किसानों के समर्थन में अपने आंदोलन को जारी रखेगी।

ये भी देखें: UP वाहनों पर एक्शन: अब तुरंत हटा लें कार से बंफर, इस दिन से 5 हजार जुर्माना

दोस्तों देश दुनिया की और को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News