जानिए अरविंद केजरीवाल के बेटे ने दिल्ली चुनाव परिणाम को लेकर क्या कहा

दिल्ली में आम आदमी पार्टी (आप) की बंपर जीत के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के परिवार में भी जश्न का माहौल है। संयोग की बात है कि जिस दिन...

Update: 2020-02-12 11:16 GMT

नई दिल्ली। दिल्ली में आम आदमी पार्टी (आप) की बंपर जीत के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के परिवार में भी जश्न का माहौल है। संयोग की बात है कि जिस दिन नतीजे आए उस दिन केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल का जन्मदिन भी था।

ये भी पढ़ें- Delhi Election 2020: Delhi में फिर बनने जा रही आप की सरकार!

इसके साथ ही उनके बेटे पुलकित ने भी दिल्ली चुनाव में पहली बार वोट किया था। आइए जानते हैं कि अरविंद केजरीवाल की प्रचंड जीत पर उनकी पत्नी, बेटी और बेटे ने क्या कहा- केजरीवाल के बेटे पुलकित से जब पूछा गया तो उन्होंने जवाब दिया कि उन्होंने अपने पिता के लिए ही वोट किया था।

विपक्षी दलों को जनता ने वोटों से जवाब दिया

दिल्ली के लोगों ने जितनी बड़े बहुमत से जिताया है, उससे उन्हें खुशी है कि उनका वोट भी काम आ गया। केजरीवाल की बेटी हर्षिता ने कहा कि विपक्षी दलों को जनता ने वोटों से जवाब दिया है।

वह बोलीं, 'जिस तरह से गाली-गलौज की राजनीति दूसरी पार्टियां कर रही थीं, उसके ऊपर वोट नहीं मिलता है। काम के ऊपर वोट मिलता है। अस्पताल बनाने, मोहल्ला क्लिनिक, स्कूल बनाने पर वोट मिलता है।

60 से नीचे तो हम जाते ही नहीं थे-हर्षिता

केजरीवाल की बेटी हर्षिता ने कहा कि उन्होंने बूथ लेवल वर्कर के तौर भी काम किया है। वह बोलीं, 'हम लोग वॉलनटियर की तरह काम कर रहे थे। कैंपेन में लोगों का उत्साह देखकर अच्छा लगता था।' आप की ऐतिहासिक जीत पर उनकी बेटी ने कहा कि हमेशा हम 60 से ऊपर की बात करते थे। 60 से नीचे तो हम जाते ही नहीं थे।

केजरीवाल की पत्नी सुनीता से जब एक चैनल पर पूछा गया कि क्या आपको यकीन था कि आप को इतनी बंपर जीत मिलेगी, तो उन्होंने कहा कि उन्हें काफी बेचैनी थी। वहां बोलीं, 'जिस तरह से दिल्ली में चुनावी लड़ाई चल रही थी।

एजेंडा पॉलिटिक्स एक तरफ थी, हालांकि हमें अपने काम पर भरोसा था। दिल्ली ने सच को जिताया है।' केजरीवाल के अगले पांच साल पर उनकी पत्नी ने कहा, 'अब लेवल टू का काम होगा। जो उन्होंने 10 गारंटी दी है, उस पर तो होना ही होना है। मुझे उम्मीद है कि दिल्ली में इससे भी अच्छा काम होगा।'

Tags:    

Similar News