Kolkata Case Update : आईएमए ने किया बड़ा ऐलान, शनिवार सुबह छह बजे से हड़ताल पर डॉक्टर, ओपीडी सेवाएं रहेगी बंद

Kolkata Case Update : इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA), दिल्ली मेडिकल एसोसिएशन ने 24 घंटे की हड़ताल का ऐलान किया है। इस दौरान ओपीडी सेवाएं स्थगित रहेंगी। यह हड़ताल शनिवार सुबह छह बजे से रविवार सुबह छह बजे तक जारी रहेगी।

Report :  Rajnish Verma
Update: 2024-08-16 11:56 GMT

Kolkata Case Update : कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज की ट्रेनी चिकित्सक के साथ रेप और हत्या की घटना के बाद पूरे देश के चिकित्सकों में आक्रोश है। यह मामला और तूल पकड़ता जा रहा है, अब इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA), दिल्ली मेडिकल एसोसिएशन ने 24 घंटे की हड़ताल का ऐलान किया है। इस दौरान ओपीडी सेवाएं स्थगित रहेंगी। यह हड़ताल शनिवार सुबह छह बजे से रविवार सुबह छह बजे तक जारी रहेगी। इस हड़ताल का देशव्यापी असर देखने को मिलेगा।

कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज की ट्रेनी महिला डॉक्टर के साथ हुई बर्बरता को लेकर गुस्साए साथी डॉक्टरों ने विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद चिकित्सकों के संगठन के प्रतिनिधियों ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से मुलाकात की थी। इस दौरान उन्होंने डॉक्टरों को सुरक्षा का अश्वासन दिया था, इसके बाद डॉक्टरों के एक धड़े ने हड़ताल को वापस लेने का ऐलान कर दिया था, हालांकि हड़ताल आज शुक्रवार को भी जारी रही। इस हड़ताल का असर देशव्यापी देखने को मिल रहा है। 

नो सेफ्टी, नो ड्यूटी

डॉक्टरों का गुस्सा शांत होता नहीं दिख रहा है। डॉक्टरों लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं, उनका कहना है कि जब अस्तपाल के अंदर डॉक्टर सुरक्षित नहीं है, तो फिर कहां सुरक्षित होंगे। डॉक्टरों ने सुरक्षा की मांग की है। इसके साथ पीड़ित परिवार को जल्द से जल्द न्याय की मांग की है। डॉक्टरों ने नारेबाजी करते हुए कहा कि नो सेफ्टी, नो ड्यूटी।

वहीं, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने 24 घंटे की हड़ताल का ऐलान किया है। इस दौरान ओपीडी सेवाएं स्थगित रहेंगी। यह हड़ताल शनिवार सुबह छह बजे से रविवार सुबह छह बजे तक जारी रहेगी। इस हड़ताल का देशव्यापी असर देखने को मिलेगा। 

Tags:    

Similar News