Bihar Politics: लालू प्रसाद यादव ने राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए किया नामांकन

Bihar Politics: लालू प्रसाद यादव ने दिल्ली में राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए नामांकन भरा दिया। उनके साथ जगदानंद सिंह, मीसा भारती समेत कई वरिष्ठ नेता थे। लालू प्रसाद यादव ने कहा कि आरएसएस पर प्रतिबंध लगाया जाएं।

Report :  Network
Update: 2022-09-28 09:29 GMT

Lalu Prasad Yadav (image social media)

Bihar Politics: लालू प्रसाद यादव ने दिल्ली में राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए नामांकन भरा दिया। उनके साथ जगदानंद सिंह, मीसा भारती समेत कई वरिष्ठ नेता थे। लालू प्रसाद ने कहा कि आरएसएस पर प्रतिबंध लगाया है। पहले भी इमरजेंसी के दौरान बैन लगाया गया था और अब सरकार इस पर भी बैन लगाए। कहा जा रहा है कि 5 जुलाई 1997 को बनी राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए लालू प्रसाद का नामांकन महज एक औचारिकता है। लालू ही फिर से राष्ट्रीय अध्यक्ष बनेंगे।

यह पहली बार हो रहा है कि दिल्ली में राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष का नामांकन भरा जाएगा और अधिवेशन भी दिल्ली में ही किया जाएगा। राजद को राष्ट्रीय पहचान दिलाने के लिए दिल्ली में आयोजन किया जा रहा है। जब से राजद की स्थापना हुई है उसके बाद से लगातार लालू प्रसाद ही राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। बता दें कि राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष पहले दो साल के लिए चुने जाते थे। लेकिन 2010 के बाद टर्म तीन साल के लिए कर दिया गया। लालू प्रसाद 12वीं बार राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनेंगे। अध्यक्ष पद के लिए एक नेता के नामांकन के लिए राष्ट्रीय परिषद के 10 सदस्य प्रस्तावक होते हैं। 10 अक्टूबर को राष्ट्रीय परिषद की बैठक होगी।

PFI पर 5 साल का प्रतिबंध लगने के बाद सियासी गलियारे में बयानबाजी का दौर शुरू हो चुका है। राजद सुप्रीमो ने दिल्ली में बुधवार दोपहर को बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को आरएसएस पर भी प्रतिबंध लगाना चाहिए। PFI की तरह जितने भी नफ़रत और द्वेष फैलाने वाले संगठन हैं सभी पर प्रतिबंध लगाना चाहिए जिसमें RSS भी शामिल है। सबसे पहले RSS को बैन करिए, ये उससे भी बदतर संगठन है। आरएसएस पर दो बार पहले भी बैन लग चुका है। सबसे पहले RSS पर प्रतिबंध लौह पुरुष सरदार पटेल ने लगाया था।'

लालू प्रसाद ने बुधवार को दिल्ली में कहा कि पीआईएफ की जांच चल रही है। मुस्लिम संगठनों में फीलिंग नहीं जाना चाहिए। मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल और जदयू का जो मिलन हुआ है वह उदाहरण है। अब मोदी की विदाई तय है। नीतीश कुमार का भरोसा हम टूटने नहीं देंगे। चारों तरफ भ्रष्टाचार का बोलबाला है। महंगाई है। हिंदू- मुस्लिम करके देश को तोड़ा जा रहा है। हर बार हिंदू-मुस्लिम किया जा रहा है। मैंने पहले ही कहा था कि देश रहेगा या टूटेगा।

सुशील मोदी बोले- हिम्मत है तो बिहार में लगा दीजिए प्रतिबंध

लालू प्रसाद के इस बयान के बाद एक बार फिर से सियासत तेज हो गई है। सुशील मोदी ने विपक्ष पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि PFI पर प्रतिबंध का निर्णय स्वागतयोग्य कदम है। CPI (ML) और शिवानंद तिवारी ने PFI का समर्थन किया था। उन्होंने लालू प्रसाद पर निशाना साधते हुए कहा कि लालूजी अगर हिम्मत है तो बिहार में RSS पर प्रतिबंध लगा दीजिए ? यहां आपकी ही सरकार है। RSS से वैचारिक मतभेद हो सकता है। परंतु उसकी देशभक्ति पर किसी को संदेह नहीं है। वहीं भाजपा का कहना है कि संघ के खिलाफ बोलकर लालू प्रसाद अपना वोट बैंक मजबूत करने के लिए मुसलमानों की मनोभावना को संतुष्ट करना चाहते है?

तेजस्वी यादव को 18 अक्टूबर को कोर्ट में हाजिर होने का निर्देश

इधर, उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को अपना जवाब देने के लिए सीबीआई स्पेशल कोर्ट ने एक और मौका दिया है। कोर्ट ने आदेश दिया है कि तेजस्वी यादव को 18 अक्टूबर को कोर्ट में सशरीर हाजिर होकर जवाब देना होगा। सीबीआई ने कहा है कि तेजस्वी ने जमानत की शर्तों का उल्लंघन किया है। तेजस्वी से सीबीआई के आवेदन पर जज गीतांजलि गोयल ने नोटिस जारी कर 28 सितंबर तक जवाब मांगा था। बता दें कि तेजस्वी यादव IRCTC घोटाले में जमानत पर हैं। सीबीआई इसी को रद्द करवाना चाहती है।

Tags:    

Similar News