CM Atishi Resign: सीएम आतिशी ने मुख्यमंत्री पद से दिया इस्तीफ़ा, LG वीके सक्सेना को सौंपा त्यागपत्र

CM Atishi Resign: दिल्ली चुनाव में आम आदमी पार्टी के हार के बाद मुख्यमंत्री आतिशी ने अपने पद से इस्तीफ़ा दे दिया है।;

Newstrack :  Network
Update:2025-02-09 12:22 IST

CM Atishi Resign

CM Atishi Resign: दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की हार के बाद दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने आज LG वीके सक्सेना से मुलाकात कर अपना इस्तीफा सौंप दिया है। बता दे कि पिछले साल सितम्बर के महीने में दिल्ली के मुख्यमंत्री के रूप में आतिशी ने शपथ लिया था। आतिशी मुख्यमंत्री तब बनी जब केजरीवाल ने अपने पद से इस्तीफ़ा दिया था। 

अब दिल्ली विधानसभा चुनाव ने नतीजे आने के बाद आतिशी ने आज यानी रविवार को अपने मुख्यमंत्री मद से इस्तीफ़ा दे दिया है। इन्होने अपना इस्तीफ़ा उपराज्यपाल वीके सक्सेना को सौंपा है। बता दें कि आतिशी दिल्ली की तीसरी महिला मुख्यमंत्री थी। इस बार दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। आप को इस बार दिल्ली चुनाव में 22 सीटें ही मिली थी। जोकि बाकी चुनावों की तुलना में काफी ज्यादा कम है। 

कालकाजी सीट से आतिशी की जीत 

शनिवार को दिल्ली चुनाव के नतीजों में भाजपा को बहुमत मिला है। वहीं आप केवल 22 सीटों पर ही सिमट कर रह गई। बीजेपी इस चुनाव को जीतकर 27 साल बाद दिल्ली की सत्ता में वापसी की है। इस बार दिल्ली का चुनाव काफी ज्यादा दिलचस्प भी रहा है। इस चुनाव में आतिशी ने कालकाजी सीट से चुनाव लड़ा था। जहां इन्होने भाजपा के रमेश बिधूड़ी को 3521 वोटों के अंतर से हरा दिया। कालकाजी सीट से चुनाव जीतने के बाद आतिशी ने अपनी जीत स्वीकार करते भाजपा के खिलाफ लड़ाई जारी रखने की कसम खाई है। बता दें कि कालकाजी निर्वाचन क्षेत्र में आतिशी की जीत काफी ज्यादा खास है। ऐसा इसीलिए क्योंकि पूर्व सीएम अरविन्द केजरीवाल और पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया अपने क्षेत्र से चुनाव हार गए हैं। 

अरविन्द केजरीवाल ने नई दिल्ली सीट से चुनाव लड़ा था जहाँ उनको बीजेपी के उमीदवार प्रवेश वर्मा ने हरा दिया है। नई दिल्ली सीट से केजरीवाल लगभग चार हजार सीट से हारे हैं। वहीं इस चुनाव में कांग्रेस के हाथों एक भी सीट नहीं आई। 

Tags:    

Similar News