असम में मोदी LIVE: कांग्रेस पर साधा निशाना, बोले- उनके पास न नेता और ना नीति

देश के पांच राज्यों में पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु,असम, केरल और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। जिसे लेकर भाजपा मोर्चे पर हैं। आज चुनाव प्रचार के लिए प्रधानमंत्री पहले बंगाल और फिर असम की जनसभा में शामिल हुए।

Update: 2021-03-18 11:10 GMT

दिसपुर: बंगाल के बाद असम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनसभा को सम्बोधित किया। पीएम मोदी ने बराक वैली में आयोजित भाजपा की रैली में कहा कि आज जब देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है, तो वीर लचित बोरफुकन से लेकर नेताजी सुभाषचंद्र बोस तक, हर देशवासी, अपने राष्ट्र निर्माताओं को नमन कर रहा है।

मोदी की रैली LIVE

दरअसल, देश के पांच राज्यों में पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु,असम, केरल और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। जिसे लेकर भाजपा मोर्चे पर हैं। आज चुनाव प्रचार के लिए प्रधानमंत्री पहले बंगाल और फिर असम की जनसभा में शामिल हुए।

पीएम का सम्बोधन

पीएम मोदी ने असम में जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि ये सुखद संयोग ही है कि आज असम में अपनी चुनावी सभाओं का आरंभ में बराक वैली से कर रहा हूं। तीन दशक पहले जब देश में भाजपा का उतना विस्तार नहीं हुआ था, तब भी बराक वैली ने 15 में से 9 सीटें भाजपा को दी थीं। इन वर्षों में भाजपा आपके बीच रहकर आपकी आवाज बनती रही है।



ये भी पढ़ेँ-मोदी की रैली: पीएम का एलान-बंगाल में बनेगी डबल इंजन की सरकार

पीएम मोदी ने कहा कि आज असम में विकास की लहर है, विश्वास की लहर है। उन्होने कहा असम में शांति का विश्वास है, समृद्धि का विश्वास है। आज असम में एक ही मुद्दा है- विकास, तेज विकास, निरंतर विकास, सबका विकास।

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए पीएम ने कहा कि कांग्रेस की सरकारों और उनकी नीतियों ने असम को सामाजिक, सांस्कृतिक, भौगोलिक और राजनीतिक, हर तरह से नुकसान पहुंचाया। कांग्रेस की सरकारें बराक वैली के लिए डिविजनल कमिश्नर गुवाहाटी से चलाती रहीं, ये कितना बड़ा अन्याय था. एनडीए सरकार ने इस अन्याय को दूर किया।

चाय बगान में काम करने वाली गर्भवती महिलाओं को हजारों रुपए की मदद दी जा रही है, ताकि वो खुद की और बच्चों की सेहत का ध्यान रख सकें। हाल में केंद्र सरकार ने बजट में चाय बगान में काम करने वाले साथियों के लिए 1000 करोड़ रुपए का विशेष प्रावधान किया है।

Tags:    

Similar News