लॉकडाउन 3.0: मुख्यमंत्री गहलोत ने राजस्थान में की ये तैयारी, केंद्र को दी ये सलाह

अशोक गहलोत ने केंद्र सरकार से मांग रखी कि जो भी मजदूर मनरेगा के तहत काम करते हैं, उन्हें भी काम के अभाव में अभी केंद्र सरकार की ओर से तन्ख्वाह मिलनी चाहिए।

Update: 2020-05-02 10:02 GMT

नई दिल्ली: देश में लॉकडाउन को आगे बढ़ाते हुए 17 मई तक कर दिया गया है। राजस्थान में इस लॉकडाउन को लेकर तैयारियों के बारे में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बताया कि प्रवासी मजदूरों को एक बार घर जाना काफी जरूरी था। इसी के साथ अशोक गहलोत ने केंद्र सरकार से मांग रखी कि जो भी मजदूर मनरेगा के तहत काम करते हैं, उन्हें भी काम के अभाव में अभी केंद्र सरकार की ओर से तन्ख्वाह मिलनी चाहिए।

मनरेगा कर्मियों को भी केंद्र सरकार की ओर से तन्ख्वाह मिलनी चाहिए-अशोक गहलोत

राजस्थान के मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस तरह केंद्र सरकार ने सभी उद्योगपतियों से अपील की है कि लोगों को सैलरी देते रहें और नौकरी से ना निकालें। ऐसे में मनरेगा को लेकर भी यही आदेश लागू होना चाहिए।

ये भी देखें: रेलवे का ऐलान: घर वापसी कर रहे मजदूरों के लिए बड़ी खबर, किया स्पष्ट

राजस्थान के मुख्यमंत्री ने कहा कि लॉकडाउन के बावजूद हमने मनरेगा के कामकाज को जारी रखा है। मनरेगा में काफी अच्छी प्रगति हुई है। अभी राज्य में 12 लाख लोग मनरेगा के तहत काम कर रहे हैं। हमारा लक्ष्य है कि 30 लाख लोगों को इसके तहत जोड़ा जाए।

फंसे हुए मजदूरों को उनके अपने घर जाना जरूरी था-अशोक गहलोत

अशोक गहलोत ने कहा कि पिछली सरकार में ये आंकड़ा सिर्फ नौ लाख के आसपास ही था, जो अभी के हालात से काफी कम है। फंसे हुए मजदूरों को लेकर अशोक गहलोत बोले कि जिस तरह का माहौल बन गया है, उसके लिए काफी जरूरी था कि मजदूर अपने परिवार से मिल सकें। क्योंकि मजदूरों के मन में इस बात की फिक्र थी कि आखिर लॉकडाउन कबतक रहेगा।

ये भी देखें: 20 लाख मौतें तय: क्या बचा पाएगा सभी को ये देश, खौफ में लोग

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बताया कि सरकार से हमने इन्हें वापस भेजने की मांग की थी, जो अब केंद्र सरकार द्वारा मान ली गई है। साथ ही साथ ट्रेन की मांग भी मान ली गई है। कुछ ट्रेनें चलाई भी गयी हैं और कुछ लोग अपने घरों को पहुंच भी गए हैं।

Tags:    

Similar News