दिल्ली में आप और कांग्रेस में नहीं होगा गठबंधन: शीला दीक्षित

लोकसभा चुनाव में बीजेपी को हराने के लिए विरोधी अपने मतभेद भुला एक हो रहे हैं। पहले जहां सपा-बसपा ने यूपी में गठबंधन किया। वहीं अब खबर मिल रही है  कि राज्य की सत्ता पर काबिज आम आदमी पार्टी कांग्रेस से गठबंधन को तैयार है।

Update: 2019-03-05 07:25 GMT

नई दिल्ली : लोकसभा चुनाव से पहले दिल्ली में आप से गठबंधन को लेकर कांग्रेस ने अपना रुख साफ कर दिया है। दिल्ली में आम आदमी पार्टी से कांग्रेस कोई गठबंधन नहीं करेगी। दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष शीला दीक्षित राहुल गांधी के साथ बैठक के बाद साफ किया किया कांग्रेस दिल्ली में आप से गठबंधन नहीं करेगी।

बता दें कि इससे पहले ऐसी खबरें थी कि आप और कांग्रेस में गठबंधन होगा और सीटों के बंटवारे तक की बात सामने आ रही थी। इस बीच, आप ने इस मामले पर चुप्पी साध ली है। कांग्रेस के इस बयान के बाद अब दिल्ली में त्रिकोणीय मुकाबला तय माना जा रहा है।

ये भी देखें : चीन ने 7.5% बढ़ाया रक्षा बजट, जानिए भारत से कितना ज्यादा है

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने इस मसले पर दिल्ली कांग्रेस नेताओं के साथ बैठक की। बैठक में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष शीला दीक्षित भी मौजूद थीं। बैठक के बाद शीला ने कहा कि कांग्रेस दिल्ली में गठबंधन नहीं करने जा रही है।

शीला ने कहा, 'दिल्ली में आप और कांग्रेस में गठबंधन नहीं होगा। हमने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को भी इस बारे में बताया है और वह भी सहमत थे। सर्वसम्मति से यह फैसला लिया गया।'

ये भी देखें :राहुल गांधी के साथ डेट पर जाना चाहती थीं करीना!

 

Tags:    

Similar News