आसमान से आफत: मुंबई लेकर पुणे सब पानी-पानी, सड़कें बनी दरिया, आशियाने हुए खाली, अब सेना ने संभाला मोर्चा

Maharashtra Rains Updates: मुंबई में शुक्रवार सुबह से भीषण बारिश हो रही है। लगातार जारी बारिश से शहर के हालत खराब हो गए हैं। नाले पूरे तरह चोक हो गये हैं। इससे बारिश का पानी मुंबई की सड़कों पर कई फीट तक दिखाई पड़ रहा है।

Report :  Viren Singh
Update: 2024-07-25 06:30 GMT

Maharashtra Rains Updates (सोशल मीडिया) 

Maharashtra Rains Updates: मानसून आने के बाद उत्तर प्रदेश के लोग दोबारा तेज बारिश के इंतजार में बैठे हुए तो वहीं, मुंबई सहित महाराष्ट्र के कई जिलों बीते कई दिनों से झमाझम बारिश हो रही है। अब बारिश लोगों के लिए आफत बना गई है। इससे कई जिलों में नदियां उफना पर हैं। बारिश का पानी अब लोगों के घरों तक में घुस गया है। राज्य के जिलों के निचले इलाकों में बाढ़ के हालत उत्पन्न हो गए हैं, जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बीते कुछ दिनों से लगातार हो रही रूक रूक कर भीषण बारिश से मुंबई के कभी हालात खराब हो गए हैं। शहरों की अधिकांश सड़कें नदियां बन गई हैं। मुंबई में जहां देखो वहां पानी ही पानी नजर आ रहा है। कई जगहों की कॉलोनियों में तो कई-कई फीट तक पानी आ गया है। प्रशासन टीम इन जगहों से लोगों को अब बोट के सहारे रेस्क्यू भी करना शुरू कर दिया है। मुंबई में बारिश से अभी हालात और खराब होने वाले हैं, क्योंकि मौसम विभाग ने आज और आने वाले दिनों में भी भीषण बारिश के संकेत जारी किए हैं। वहीं, पुणे शहर के भी बारिश से हालत खराब हो गई है, यहां पर राहत बचाव के लिए सेना को उतारना पड़ा है। 

मुंबई की सड़कें बनी नदियां, सुबह से हो रही बारिश

मुंबई में शुक्रवार सुबह से भीषण बारिश हो रही है। लगातार जारी बारिश से शहर के हालत खराब हो गए हैं। नाले पूरे तरह चोक हो गये हैं। इससे बारिश का पानी मुंबई की सड़कों पर कई फीट तक दिखाई पड़ रहा है। यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ है। जमा की स्थिति बनी हुई है। बारिश से अंधेरी सबवे पूरी तरह लबालब हो गया है, इसको फिलहाल बंद कर दिया गया है। दक्षिण की ओर जाने वाले यातायात को गोखले ब्रिज से और उत्तर की ओर जाने वाले यातायात को ठाकरे ब्रिज से डायवर्ट किया गया है। वहीं, भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने गुरुवार को मुंबई में भारी बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। 


तानसा झील ओवरफ्लो

बीएमसी ने कहा कि मुंबई को पानी की आपूर्ति करने वाली झीलों में से एक तानसा झील आज (बुधवार) शाम लगभग 4:16 बजे ओवरफ्लो होने लगी। तानसा बांध के तीन गेट खोले गए हैं, जिससे 3,315 क्यूसेक की दर से पानी छोड़ा जा रहा है। तानसा झील की पूरी भंडारण क्षमता 14,508 करोड़ लीटर है। मुंबई से गुजरने वाली मीठी नदी भी उफान पर है। मुंबई में पिछले 24 घंटों में अधिकांश स्थानों पर मध्यम से भारी बारिश दर्ज की गई। मुंबई में जारी बारिश का कहर अब हवाई उड़ानों पर दिखाई देने लगाया है। हवाई अड्डों और रनवे पर बारिश का पानी भर गया है। इससे मुंबई से आने-जाने वाली उड़ानें प्रभावित हो सकती हैं। एयरलाइंस कंपनियों ने यात्रियों को सलाह दी है कि  वे एयरपोर्ट के लिए जल्दी निकलें,क्योंकि धीमी गति से यातायात और जलभराव के कारण आवाजाही में देरी हो सकती है।


इन जिलों में बढ़ी मुश्किलें, पुणे में उतरी सेना 

महाराष्ट्र के गढ़चिरौली, पुणे, ठाणे, बीड समेत कई जिलों में मूसलाधार बारिश लोगों की मुश्किलें बढ़ा रही है। इसी बीच, पालघर, ठाणे, रायगढ़, सतारा, रत्नागिरी और पुणे में आज भी जोरदार बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जबकि कोंकण जिला सिंधुदुग येलो अलर्ट जारी हुआ है। गुरुवार को सुबह से हो रही जोरदार बारिश से महाराष्ट्र में सबसे बुरे हाल मुंबई और पुणे के हुए हैं। इन जगहों से गुजरने वाली अधिकांश नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। पुणे शहर के बारिश से हालत इतने खराब हो गए हैं। कई जगहों पर बारिश के साथ बाढ़ का पानी घुस गया है। पुणे के पिंपरी-चिंचवाड़ के कई रिहायशी इलाकों में बाढ़ आ गई है। लोगों को यहां से निकालने के लिए जारी राहत बचाव के कार्य में और तेजी लाने के लिए सेना के जवानों को बुलाना पड़ गया है, जबकि एकता नगर, सिंहगढ़ रोड और वर्जे में राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) की तैनाती गई है। शहर के स्कूल और कॉलेजों को कुछ दिन के लिए बंद कर दिया है।


आज और कल बारिश

मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक, मुंबई के लिए आज और कल के अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना लगाई गई है। बारिश की वजह से शहर का अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 28 और 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। 28 जुलाई को मुंबई में आम तौर पर बादल छाए रहेंगे और मध्यम बारिश होगी। विभाग ने 30 जुलाई तक मुंबई में बारिश की संभावना जताई है। अगले पांच दिनों में तापमान 23 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।  मुंबई में क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र ने पुणे के घाट इलाकों में अलग-अलग जगहों पर अत्यधिक भारी बारिश के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। कल यानी 26 जुलाई को शहर में बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।



महाराष्ट्र के इन जिलों में भारी बारिश के संकेत

मौसम विभाग की मानें तो कोंकण के जिलों में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। घाट क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर मध्य महाराष्ट्र के जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई है। आरएमसी ने कहा कि उत्तरी मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा जिलों में भी अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने विदर्भ जिलों में अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ बौछारें, तेज़ हवाएँ और भारी बारिश का भी अनुमान लगाया है।



Tags:    

Similar News