Major Accident in Kaithal: कार अनियंत्रित होकर सिरसा ब्रांच नहर में गिरी, आठ की मौत

Major Accident in Kaithal: मृतकों में चार महिलाएं, तीन बच्चे और कार चालक शामिल हैं। पूरा परिवार गांव डीग का रहने वाला था और वे पुंडरी से कैथल की ओर आ रहे थे।

Report :  Network
Update:2024-10-12 11:42 IST

Major accident in Haryana: (फोटो: सोशल मीडिया )

Major Accident in Kaithal: हरियाणा के कैथल में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। जिसमें एक ही परिवार के आठ लोगों की मौत हो गई। यह पूरा परिवार गांव डीग का रहने वाला था और वे पुंडरी से कैथल की ओर आ रहे थे।

यह दर्दनाक हादसा शनिवार सुबह कैथल के गांव मुंदडी के पास उस समय हुआ जब एक तेज स्पीड ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर सिरसा ब्रांच नहर में गिर गई। हादसे में कार में सवार एक ही परिवार के आठ लोगों की मौत हो गई। मृतकों में चार महिलाएं, तीन बच्चे और कार चालक शामिल हैं।

जानकारी के अनुसार, यह पूरा परिवार गांव डीग का रहने वाला था और वे पुंडरी से कैथल की ओर आ रहे थे। हादसे की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से सभी को कार से बाहर निकाला। उसके बाद पुलिस सभी को कैथल के नागरिक अस्पताल ले गई जहां डॉक्टरों ने सभी आठ लोगों को मृत घोषित कर दिया।

हादसे के बारे में वहां मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि यह हादसा काफी भयानक था। कार चालक काफी स्पीड से कार चला रहा था और इस बीच चालक ने कार पर से नियंत्रण खो दिया और कार नहर में जा गिरी। हादसा होते ही चीफ पुकार मच गई। आसपास के लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से भी को कार से बाहर निकाला। लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी और कार सवार सभी आठ लोगों की मौत हो चुकी थी।

पुलिस ने जैसे ही हादसे की सूचना परिजनों को दी तो वहां सभी के होश उड़ गए। उनका रो-रो कर बुरा हाल है। गांव में भी हादसे की सूचना मिलते ही शोक की लहर दौड़ गई। पूरा गांव शोक में डूब गया। इस दर्दनाक घटना से इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

Tags:    

Similar News