NEET Case: खड़गे ने सरकार पर किया हमला, बोले- ग्रेस मार्क्स की समस्या नहीं, भ्रष्टाचार हुआ है, मामले की निष्पक्ष जांच हो

NEET Case: नीट परीक्षा में हुई कथित गड़बड़ी को लेकर कांग्रेस लगातार केंद्र सरकार पर हमलावर है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सरकार पर छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाया है।

Report :  Aniket Gupta
Update: 2024-06-13 11:25 GMT

NEET Case: नीट परीक्षा परिणाम में हुए कथित गड़बड़ी को लेकर मामला लगातार बढ़ता जा रहा है। देश में जगह जगह बीते दिनों परीक्षा परिणाम को लेकर विरोध प्रदर्शन देखने को मिला। अब कांग्रेस भी लगातार सरकार को इस मुद्दे पर लगातार घेरते नजर आ रही है। आज यानी गुरुवार को कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने नीट परीक्षा में हुई कथित गड़बड़ी को लेकर केंद्र की मोदी सरकार पर स्टूडेट्स के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, "नीट परीक्षा परीक्षा में केवल ग्रेस मार्क्स की समस्या नहीं थी। धांधली हुई है, पेपर लीक हुए हैं, भ्रष्टाचार हुआ है।" साथ ही उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में मामले की निष्पक्ष जांच हो।

छात्र-छात्राओं का भविष्य दांव पर: खड़गे

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, "नीट परीक्षा में बैठे 24 लाख छात्र-छात्राओं का भविष्य मोदी सरकार के कारनामों से दांव पर लग गया है। परीक्षा सेंटर और कोचिंग का एक नेक्सस बन चुका है, जिसमें पैसे दो पेपर लो खेल खेला जा रहा है। मोदी सरकार एनटीए के कंधों पर अपनी कारगुजारियों का दारोमदार रखकर अपनी जवाबदेही से पीछा नहीं छुड़ा सकती। कांग्रेस पार्टी पूरे नीट घोटालने में सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में एक निष्पक्ष जांच की मांग करती है। जांच के बाद दोषियों को कड़ी-से कड़ी सजा दी जाए और लाखों छात्र-छात्राओं को मुआवजा देकर उनका साल बर्बाद होने से बचाया जाए। पिछले 10 वर्षों में मोदी सरकार ने पेपर लीक और धांधली से करोड़ों युवाओं का भविष्य बर्बाद किया है।

सुप्रीम कोर्ट ने दिया अहम फैसला

आज सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले से जुड़ी एक याचिका पर सुनावई करते हुए एक अहम फैसला सुनाया है। इस फैसले के तहत अब कई अभ्यर्थियों को रि-एग्जाम देने होगा। सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई के दौरान कहा कि छात्रों को डरने की जरूरत नहीं है। NTA ने छात्रों की बात मान ली है। वो ग्रेस मार्क को हटा रहे हैं। साथ ही कोर्ट ने निर्देश देते हुए कहा कि दोबारा परीक्षा में केवल वो 1563 छात्र ही शामिल होंगे, जिन्हें ग्रेस मार्क्स मिले थे। इसके अलावा एनटीए ने इन छात्रों को दूसरा ऑप्शन भी दिया है, जिसके तहत वो बिना ग्रेस मार्क्स की मार्कशीट के साथ नीट यूजी की काउंसलिंग में शामिल हो सकते हैं।

Tags:    

Similar News