West Bengal: पश्चिम बंगाल में ममता सरकार ने दिया अडानी ग्रुप को बड़ा झटका, 25 हजार करोड़ का प्रोजेक्ट छीना, जल्दी जारी होगा नया टेंडर

West Bengal News: मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने खुद इस बात का ऐलान करते हुए बताया कि अब इस पोर्ट को विकसित करने के लिए नए सिरे से टेंडर जारी किया जाएगा।

Written By :  Anshuman Tiwari
Update: 2023-11-22 04:20 GMT

Gautam Adani and Mamata Banerjee (photo: social media )

West Bengal News: पश्चिम बंगाल में ममता सरकार ने अडानी ग्रुप को बड़ा झटका दिया है। ममता सरकार की ओर से कुछ समय पूर्व ताजपुर पोर्ट को विकसित करने का काम अडानी ग्रुप को सोपा गया था मगर अब ममता सरकार ने 25 हजार करोड़ रुपए का यह प्रोजेक्ट अडानी ग्रुप से छीन लिया है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने खुद इस बात का ऐलान करते हुए बताया कि अब इस पोर्ट को विकसित करने के लिए नए सिरे से टेंडर जारी किया जाएगा।

तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा के पैसा लेकर सवाल पूछने के मुद्दे पर इन दिनों सियासत गरमाई हुई है। महुआ पर आरोप है कि उन्होंने पैसे लेकर अडानी ग्रुप से जुड़े हुए सवाल पूछे थे। इसे लेकर संसद की एथिक्स कमेटी ने महुआ के खिलाफ कड़ा एक्शन लेने की सिफारिश की है। इस बीच ममता सरकार ने अडानी ग्रुप को झटका देने वाला बड़ा फैसला लिया है।

West Bengal Politics: पश्चिम बंगाल में राजभवन और ममता सरकार में बढ़ा टकराव, राज्यपाल ने लगाया जासूसी कराने का आरोप

ममता सरकार ने पलटा अपना फैसला

ममता सरकार की ओर से अडानी ग्रुप को ताजपुर पोर्ट को विकसित करने का प्रोजेक्ट सौंपे पर जाने के बाद सियासी हलकों में खूब चर्चाएं हुई थीं। सियासी हलकों में कहा जा रहा था कि एक ओर विपक्षी दलों ने अडानी ग्रुप के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है तो दूसरी ओर ममता सरकार ने ताजपुर पोर्ट को विकसित करने का बड़ा प्रोजेक्ट अडानी ग्रुप को सौंप दिया है। इसे लेकर ममता सरकार के रवैए पर सवाल भी उठाए जा रहे थे।

ममता सरकार की ओर से कुछ महीने पहले ही यह फैसला किया गया था। राज्य सरकार की ओर से अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनामिक जोन लिमिटेड को आशय पत्र जारी करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई थी। सरकार के इस कदम की वजह से अडानी ग्रुप की ओर से पश्चिम बंगाल में 25 हजार करोड़ रुपए के निवेश का रास्ता साफ हो गया था मगर अब ममता सरकार ने अपना फैसला पलट दिया है। ममता सरकार ने अडानी ग्रुप को जारी किए गए आशय पत्र को रद्द कर दिया है।


Mahua Moitra: क्या महुआ मोइत्रा में कायम है ममता बनर्जी का भरोसा ?, पार्टी में मिली बड़ी जिम्मेदारी

ममता ने खुद किया बड़े फैसले का ऐलान

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने खुद राज्य सरकार के फैसले की जानकारी देते हुए बताया कि ताजपुर पोर्ट को विकसित करने के संबंध में जल्द ही नया टेंडर जारी किया जाएगा। बंगाल ग्लोबल बिजनेस समिट के दौरान इस संबंध में घोषणा करते हुए ममता बनर्जी ने कहा कि नया टेंडर जारी करने के बाद कोई भी कंपनी इसके लिए बोली लगा सकती है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ताजपुर में समुद्री बंदरगाह तैयार है और पोर्ट को विकसित करने के लिए आप सभी टेंडर प्रक्रिया में हिस्सा ले सकते हैं। मजे की बात यह है कि राज्य सरकार की ओर से आयोजित ग्लोबल बिजनेस समिट में इस बार अडानी ग्रुप ने हिस्सा नहीं लिया है।


पिछले साल उद्योगपति गौतम अडानी खुद इस समिट में हिस्सा लेने के लिए पहुंचे थे और उन्होंने राज्य में 10 हजार करोड़ रुपए के निवेश किए जाने का ऐलान किया था। इसके बाद ममता सरकार की ओर से अडानी ग्रुप को ताजपुर पोर्ट को विकसित करने का काम सौंपा गया था।

WB: ममता सरकार और राज्यपाल में बढ़ा विवाद, गवर्नर सीवी आनंद बोस ने कहा- मुख्यमंत्री राजभवन आएं और करें प्रदर्शन

बिजनेस समिट में नहीं पहुंचे अडानी ग्रुप के प्रतिनिधि

ममता सरकार की ओर से आयोजित ग्लोबल बिजनेस समिट में 17 देशों की सैकड़ों कंपनियां हिस्सा ले रही हैं मगर इस समिट में हिस्सा लेने के लिए अडानी ग्रुप का कोई प्रतिनिधि इस बार कोलकाता नहीं पहुंचा है। इस समिट को सफल बनाने के लिए ममता बनर्जी ने खुद कई देशों की यात्राएं की थीं।

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस भी ममता सरकार के इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए नहीं पहुंचे। उन्होंने कहा कि मैं राजभवन से ही इस समिट में हिस्सा ले रहा हूं। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि राज्य में किए जा रहे अच्छे कामों को हमेशा उनका समर्थन हासिल है।

Tags:    

Similar News