ममता बोली-विद्यासागर कॉलेज में लगाई जाएगी ईश्वर चंद्र विद्यासागर की नई प्रतिमा

उन्होंने कहा कि इसके अलावा प्रेसीडेंसी विश्वविद्यालय और कलकत्ता विश्वविद्यालय के सामने क्रमश : रवींद्रनाथ टैगोर और आशुतोष मुखर्जी की एक और प्रतिमा स्थापित की जाएगी।

Update: 2019-06-04 03:19 GMT
दीदी बोलीं सोशल मीडिया का इस्तेमाल मानव के भले के लिए होना चाहिए

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की CM ममता बनर्जी ने सोमवार को कहा कि विद्यासागर कॉलेज में समाज सुधारक ईश्वर चंद्र विद्यासागर की नई आवक्ष प्रतिमा लगाई जाएगी। पिछले महीने कुछ शरारती तत्वों ने वहां पहले से लगी उनकी प्रतिमा को तोड़ दिया था।

ये भी देंखे:इन तीन राशियां के लिए आज का समय रहेगा कष्टप्रद, जानिए पंचांग व राशिफल

मुख्यमंत्री ने कहा , " राज्य सरकार 11 जून को विद्यासागर की आवक्ष प्रतिमा स्थापित करेगी। "

उन्होंने कहा कि इसके अलावा प्रेसीडेंसी विश्वविद्यालय और कलकत्ता विश्वविद्यालय के सामने क्रमश : रवींद्रनाथ टैगोर और आशुतोष मुखर्जी की एक और प्रतिमा स्थापित की जाएगी।

ये भी देंखे:सूडान: सैन्य शासकों ने धरने पर बैठे लोगों पर की कार्रवाई, 30 की मौत

बनर्जी ने कहा कि उनकी सरकार विद्यासागर की 200 वीं जयंती मनाने के लिए कई कार्यक्रम आयोजित करेगी।

(भाषा)

Tags:    

Similar News