Indigo Airlines: रनवे पर खाना खाने के लिए मजबूर यात्रियों के मामले में एक्शन, मंत्रालय ने Indigo को जारी किया नोटिस

Indigo Airlines: नागरिक उड्डयन मंत्रालय के ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्योरिटी (BCAS) ने इंडिगो और मुंबई एयरपोर्ट को नोटिस जारी किया है।;

Report :  Jugul Kishor
facebook icontwitter icon
Update:2024-01-16 13:14 IST
Indigo Airlines

मुंबई एयरपोर्ट पर यात्रियों ने रनवे पर खाना खाया (सोशल मीडिया)

  • whatsapp icon

Indigo Airlines: मुंबई एयरपोर्ट के रनवे पर यात्रियों का खाना खाते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, वहीं अब इस मामले में इंडिगो  और मुंबई एयरपोर्ट की मुश्किलें बढ़ती हुई नजर आ रही हैं। इस मामले में नागरिक उड्डयन मंत्रालय के ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्योरिटी (BCAS) ने इंडिगो और मुंबई एयरपोर्ट को नोटिस जारी किया है, साथ ही पूरे मामले पर जवाब मांगा है।

ये है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक इंडिगो की उड़ान संख्या 6E2195 रविवार (14 जनवरी) को गोवा से दिल्ली जाने वाली थी, लेकिन इस विमान को लो विजिबिलिटी के चलते 12 घंटे की देरी के बाद मुंबई की तरफ डायवर्ट कर दिया गया। इसके बाद कुछ यात्री रनवे पर ही आराम करने लगे तो कुछ यात्री वहीं बैठकर खाना खाने लगे। यात्रियों के रनवे पर खाना खाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद इंडिगो ने बयान जारी कर इस घटना के लिए माफी मांगी है। इंडिगो के प्रवक्ता ने कहा कि खराब मौसम और लो विजिबिलिटी के चलते फ्लाइट को मुंबई की ओर डायवर्ट किया गया। 

इंडिगो ने कहा असुविधा के लिए खेद है

इंडिगो के प्रवक्ता ने मांगी मांगते हुए कहा कि यात्रियों को हुई असुविधा के लिए हमें खेद है। कहा पिछले दो-तीन से खराब मौसम और लो विजिबिलिटी के चलते कई उड़ानें देरी से चल रही है। कुछ को रद्द कर दिया गया तो वहीं कुछ को डायवर्ट कर दिया। इससे यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

डीजीसीए ने एयरलाइंस कंपनियों को दिए आदेश 

विमानन नियामक एजेंसी डीजीसीए ने सभी एयरलाइंस से उड़ान में देरी के संबंध में सटीक वास्तविक समय की जानकारी साझा करने को कहा है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक डीजीसीए ने कोहरे के कारण होने वाली देरी के बारे में पैसेंजर्स को सटीक जानकारी देने को कहा है। इसके अलावा डीजीसीए ने कहा हवाई अड्डों पर इंतजार करने वाले पैसेंजर्स को एयरलाइंस कंपनियां उड़ान में देरी के संबंध में अपडेट करती रहें। 

 

Tags:    

Similar News