वित्त मंत्रालय ने IT विभाग के 12 सीनियर ऑफिसर्स को किया रिटायर, बताई ये वजह

वित्त मंत्रालय ने आयकर विभाग के 12 वरिष्ठ अधिकारियों से इस्तीफा मांगकर अनिवार्य तौर पर रिटायर कर दिया है। वित्त मंत्रालय ने नियम 56 के तहत ऐसा किया है। समाचार एजेंसी एएनआई ने वित्त मंत्रालय के सूत्रों के जरिए यह जानकारी दी है।

Update: 2019-06-10 16:00 GMT

नई दिल्ली: वित्त मंत्रालय ने आयकर विभाग के 12 वरिष्ठ अधिकारियों से इस्तीफा मांगकर अनिवार्य तौर पर रिटायर कर दिया है। वित्त मंत्रालय ने नियम 56 के तहत ऐसा किया है। समाचार एजेंसी एएनआई ने वित्त मंत्रालय के सूत्रों के जरिए यह जानकारी दी है।

केंद्र की मोदी सरकार ने ऐसे ऑफिर्स की सूची बनाई है, जिनकी उम्र 50 वर्ष से अधिक है और परफॉर्मेंस अच्छी नहीं है। उन्हें केंद्र सरकार की ओर से नियम 56 के तहत रिटायरमेंट दिया जा रहा है।

ये भी पढ़ें...EC का वित्त मंत्रालय को निर्देश- प्रवर्तन एजेंसियों से निष्पक्ष रहने को कहें

इन लोगों को किया रिटायर

जिन लोगों को मंत्रालय ने रिटायर किया है, उनमें मुख्य आयुक्त, प्रमुख आयुक्त और आयुक्त शामिल हैं। यह सभी आयकर विभाग में कार्यरत थे।



यह लगा था आरोप

वहीं टाइम्स नाउ के मुताबिक इनमें से कुछ अधिकारियों पर भ्रष्टाचार, आय से अधिक संपत्ति और यौन उत्पीड़न का आरोप लगा था। इन पर वित्त मंत्रालय ने अपनी तरफ से जांच की थी, जिसके बाद यह कदम उठाया गया है।

ये भी पढ़ें...वित्त मंत्रालय की सार्वजनिक बैंकों को सलाह, बंद हों घाटे में चलने वाली शाखाएं

Tags:    

Similar News