Mission 2024: लोकसभा चुनाव से पहले BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बनाई नई टीम, रमन सिंह और वसुंधरा राजे को मिली ज़िम्मेदारी, यूपी का भी दबदबा

Mission 2024: नड्डा की नई टीम में 13 राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और आठ राष्ट्रीय महामंत्री बनाए गए हैं। इसके साथ ही, 13 राष्ट्रीय सचिव भी बनाए गए हैं।

Update: 2023-07-29 05:13 GMT
बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा (Social Media)

Mission 2024: लोकसभा चुनाव 2024 की भारतीय जनता पार्टी ने तैयारियांं शुरू कर दी है। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शनिवार को नई टीम का एलान कर दिया है। नड्डा की नई टीम में 13 राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और आठ राष्ट्रीय महामंत्री बनाए गए हैं। इसके साथ ही, 13 राष्ट्रीय सचिव भी बनाए गए हैं।

भारतीय जनता पार्टी के ऑफिसियल ट्विटल हैंडल से ट्विट कर इस बात की जानकारी दी गई। ट्विट कर लिखा गया कि भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने निम्नलिखित केंद्रीय पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की है

इनको बनाया गया राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

1. डॉ. रमन सिंह, विधायक (छत्तीसगढ़)
2. वसुंधरा राजे, विधायक ( राजस्थान)
3. रघुबर दास (झारखंड)
4. सौदान सिंह (मध्य प्रदेश)
5. बैजयंत पांडा (ओडिशा)
6. सरोज पाण्डेय, सांसद (छत्तीसगढ़)
7. रेखा वर्मा, सांसद (उत्तर प्रदेश)
8. डी. के. अरुणा (तेलंगाना)
9. एम. चौबा ओ (नगालैंड)
10. अब्दुल्ला कुट्टी (केरल)
11. लक्ष्मीकांत बाजपाई, सांसद (उत्तर प्रदेश)
12. लता उसेंडी (छत्तीसगढ़)
13. तारिक मंसूर, विधान परिषद सदस्य राष्ट्रीय महामंत्री ( उत्तर प्रदेश)

इन्हे बनाया गया राष्ट्रीय महामंत्री

1. अरुण सिंह, सांसद ( उत्तर प्रदेश)
2. कैलाश विजयवर्गीय ( मध्य प्रदेश)
3. दुष्यंत कुमार गौतम ( दिल्ली)
4. तरुण चुग ( पंजाब)
5. विनोद तावड़े (महाराष्ट्र)
6. सुनील बंसल (राजस्थान)
7. संजय बंदी, सांसद (तेलंगाना)
8. राधामोहन अग्रवाल, सांसद (उत्तर प्रदेश)

राष्ट्रीय सचिव

1. विजया राहटकर (महाराष्ट्र)
2. सत्या कुमार (आंध्र प्रदेश)
3. अरविंद मेनन (दिल्ली)
4. पंकजा मुंडे (महाराष्ट्र)
5. नरेन्द्र सिंह रैना (पंजाब)
6. डॉ. अल्का गुर्जर (राजस्थान)
7. अनुपम हाजरा (पश्चिम बंगाल)
8. ओमप्रकाश धुर्वे (मध्य प्रदेश)
9. ऋतुराज सिन्हा (बिहार)
10. आशा लाकड़ा (झारखंड)
11. कामख्या प्रसाद तासा (असम)
12. सुरेन्द्र सिंह नागर (उत्तर प्रदेश)
13. अनिल अटोनी (केरल)

बी.एल संतोष को राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) बनाया गया

बी. एल संतोष को राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) पद की जिम्मेदारी दी गई है। राजेश अग्रवाल को उत्तर प्रदेश का कोषाध्यक्ष बनाया गया है। वही, नरेश बंसल को उत्तराषंड सह-कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

Tags:    

Similar News