Mission Gaganyaan: मिशन गगनयान का फ्लाइट टेस्ट शेड्यूल जारी, श्रीहरिकोटा से भरेगा उड़ान

Mission Gaganyaan: इसरो ने सोशल मीडिया फोरम ‘एक्स’ पर लिखा "मिशन गगनयान:" टीवी-डी1 परीक्षण उड़ान 21 अक्टूबर, 2023 को एसडीएससी-एसएचएआर, श्रीहरिकोटा से सुबह 7 बजे से 9 बजे के बीच निर्धारित है।

Written By :  Durgesh Sharma
Update: 2023-10-16 11:25 GMT

Mission Gaganyaan (Pic:ISRO)

Mission Gaganyaan Update: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने सोमवार को मिशन गगनयान के लिए परीक्षण उड़ान कार्यक्रम की घोषणा की। इसरो ने सोशल मीडिया फोरम ‘एक्स’ पर लिखा "मिशन गगनयान:" टीवी-डी1 परीक्षण उड़ान 21 अक्टूबर, 2023 को एसडीएससी-एसएचएआर, श्रीहरिकोटा से सुबह 7 बजे से 9 बजे के बीच निर्धारित है। इसरो ने क्रू मॉड्यूल (सीएम) की तस्वीरें भी साझा की हैं, जो अंतरिक्ष यात्रियों को अंतरिक्ष में ले जाएगा।

इसरो मिशन गगनयान (Gaganyaan mission) के जरिए, 21 अक्टूबर को कैप्सूल की प्रभाव और इमरजेंसी सिस्टम (Emergency System) का टेस्ट करेगा। इस मिशन के साथ, इसरो इस साल के अंत तक तीन अंतरिक्ष यात्रियों को पृथ्वी की लो आर्बिट में भेजने की योजना बना रहा है।

विभिन्न मानकों का होगा परीक्षण

निर्धारित परीक्षण उड़ान के दौरान, कमांड माड्यूल (सीएम) पर दबाव नहीं डाला जाएगा और इसे क्रायोजेनिक, तरल और ठोस चरणों के साथ स्वदेशी एलवीएम -3 रॉकेट का उपयोग करके अंतरिक्ष में लॉन्च किया जाएगा। परीक्षण के एक भाग के रूप में, इसरो सीएम के विभिन्न घटकों का मूल्यांकन करेगा, जिसमें क्रू एस्केप सिस्टम (सीईएस) शामिल है।

मिशन में शामिल हैं तीन सदस्यीय दल

गगनयान मिशन (Gaganyaan mission) में तीन सदस्यीय दल शामिल होगा, जो एक आर्बिट मॉड्यूल (ओएम) पर पृथ्वी की परिक्रमा करेगा, जिसमें तीन दिनों के लिए 400 किमी की दूरी पर सीएम और एसएम शामिल हैं, जिसे फिर सुरक्षित रूप से पृथ्वी पर वापस लाया जाएगा। उन्हें सुरक्षित तरीके से समुद्र में उतारा जाएगा। फिलहाल, चालक दल बेंगलुरु में अंतरिक्ष यात्री प्रशिक्षण सुविधा में मिशन के लिए प्रशिक्षण ले रहें है और प्रशिक्षण में मिशन के संबंध में सिमुलेशन, शारीरिक फिटनेस और शैक्षणिक पाठ्यक्रम शामिल हैं।

Tags:    

Similar News