#MeeToo: एमजे अकबर की मानहानि मामले में सुनवाई आज

 'मीटू' आरोपों में घिरे पूर्व केंद्रीय मंत्री एमजे अकबर की ओर से पत्रकार प्रिया रमानी के खिलाफ दायर आपराधिक मानहानि मामले में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में आज सुनवाई होगी। पिछली सुनवाई में एमजे अकबर ने अपना बयान दर्ज करवाया था। 

Update: 2019-05-20 05:44 GMT

नई दिल्ली: 'मीटू' आरोपों में घिरे पूर्व केंद्रीय मंत्री एमजे अकबर की ओर से पत्रकार प्रिया रमानी के खिलाफ दायर आपराधिक मानहानि मामले में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में आज सुनवाई होगी। पिछली सुनवाई में एमजे अकबर ने अपना बयान दर्ज करवाया था।

ये भी देखें : Exit Poll: कांग्रेस का एक दुर्ग हो सकता है ध्वस्त! सोनिया या राहुल?

अकबर ने बताया था कि बतौर पत्रकार मेरा करियर काफी लंबा रहा है, मैं काफी छोटी उम्र में ही संडे गार्जियन का एडिटर बन गया था।

अकबर ने कोर्ट को बताया था कि उन्होंने रमानी द्वारा 10 और 13 अक्टूबर को किए गए ट्वीट पर मानहानि का केस किया है। इन ट्वीट्स को कई अखबारों और वेबसाइटों ने छापा।

ये भी देखें :जानिए किसने कहा- चंद्रबाबू नायडू आप क्यों समेट रहे हैं श्मशान की राख

उन्होंने कहा था कि उनके द्वारा जो आर्टिकल लिखा गया था, उसमें मेरा नाम नहीं है। जब उनसे पूछा गया तो भी उन्होंने ये ही कहा था कि मैंने कुछ नहीं किया था।

 

Tags:    

Similar News