MP विधानसभा चुनाव: इस बार धार्मिक नगरी पहुंचेंगे राहुल गांधी, महाकाल के करेंगे दर्शन

Update: 2018-10-27 07:07 GMT

उज्जैन: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी एक बार फिर मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए प्रदेश दौरे पर जाने वाले हैं। जानकारी के अनुसार, राहुल 29 अक्टूबर को उज्जैन पहुंचेंगे। यहां राहुल महाकाल के दर्शन करेंगे। दर्शन करने के बाद राहुल फ्रीगंज स्थित दशहरा मैदान पर आम सभा को संबोधित करने वाले हैं।

यह भी पढ़ें: दो दिवसीय यात्रा पर जापान जाएंगे पीएम मोदी, एबे संग करेंगे निजी रात्रिभोज

ऐसे में एसपीजी की टीम ने पुलिस कंट्रोल रूम पर आला अधिकारी और कांग्रेस के नेताओं सहित अधिकारियों के साथ बैठक कर राहुल गांधी के दौरे को लेकर सुरक्षा इंतजाम पुख्ता कर दिए हैं। इसके साथ ही, पूरे प्रोग्राम की रूपरेखा भी तैयार कर दी गई है। वहीं, बैठक के बाद एसपीजी की टीम ने महाकाल मंदिर में सुरक्षा इंतजाम का जायजा भी ले लिया है।

यह भी पढ़ें: 28 से 31 अक्टूबर तक कुवैत और कतर की यात्रा पर जाएंगी विदेश मंत्री सुषमा स्वराज

मंदिर के बाद टीम दशहरा मैदान भी गई। यहां भी एसपीजी की टीम ने सुरक्षा इंतजाम का जायजा लिया। वहीं, राहुल के दौरे की बात करें तो वह पहले उज्जैन में फिर झाबुआ में रोड शो और सभाएं करने वाले हैं। यह दौरा दो दिवसीय होने वाला है। यानि राहुल 29 और 30 अक्टूबर को मध्य प्रदेश में रहेंगे। वह 30 की दोपहर को खरगोन और महू का दौरा भी करेंगे। फिर 30 की रात को ही दिल्ली रवाना हो जाएंगे।

यह भी पढ़ें: लगातार 10वें दिन सस्ता हुआ पेट्रोल, डीजल का दाम भी घटा

Tags:    

Similar News