मुंबई में फिर गिरी इमारत, कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका

मुंबई में एक बड़ा हादसा हो गया। मुंबई के खार इलाके में एक 5 मंजिला इमारत का हिस्सा गिर गई है। इस घटना की जानकारी मिलते ही राहत और बचाव दल ने समय पर पहुंचकर मलबा हटाने का काम शुरू कर दिया है। इसके साथ ही घायलों को पास के हॉस्पिटल में ले जाया जा रहा है।

Update: 2023-06-03 09:16 GMT
5 मंजिला इमारत

नई दिल्ली : मुंबई में एक बड़ा हादसा हो गया। मुंबई के खार इलाके में एक 5 मंजिला इमारत का हिस्सा गिर गई है। इस घटना की जानकारी मिलते ही राहत और बचाव दल ने समय पर पहुंचकर मलबा हटाने का काम शुरू कर दिया है। इसके साथ ही घायलों को पास के हॉस्पिटल में ले जाया जा रहा है। लेकिन अभी तक हुए हादसे में घायलों के बारे में कुछ जानकारी नहीं मिल पाई है।

यह भी देखें... नए मोटर एक्ट के विरोध में किसानों का प्रदर्शन, ट्रैक्टर चलाते समय लगाया हेलमेट

मुंबई की यह घटना दोपहर में लगभग दो बजे की है। मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार, इमारत के लिफ्ट और सीढ़ी की तरफ का हिस्सा गिरा है। जिसमें हताहत हुए लोगों को पास के हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। इसके साथ ही घटना की जानकारी लेने बीएमसी के अधिकारी भी मौके पर पहुंच रहे हैं।

यह भी देखें… डोनाल्ड ट्रंप ने ली इमरान खान और पाक पत्रकारों की मौज, पढ़िए पूरी कहानी

बता दें इससे पहले भी मुंबई में कई बड़े हादसे हो चुके हैं। मुंबई के डोंगरी इलाके में पर चार मंजिला बिल्डिंग भरभरा कर गिर गई थी। जिसमें 12 लोगों के मौत की बात कही जा रही थी।

Tags:    

Similar News