Mumbai Fire: गोरेगांव में बहुमंजिला इमारत में लगी भीषण आग, 7 की मौत, 45 झुलसे

Mumbai Fire: मौके पर रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है। घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल है। घायलों को इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां कुछ ही हालत बेहद गंभीर बतायी जा रही है।

Update: 2023-10-06 02:32 GMT

Mumbai Goregaon Fire (Social Media)

Mumbai Fire: मुंबई के गोरेगांव स्थित एक बहुमंजिला इंमारत में भीषण आग लग गई है। आग में जलकर 7 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 45 लोग झुलस गए हैं। मौके पर रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है। घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल है। घायलों को इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां कुछ ही हालत बेहद गंभीर बतायी जा रही है।


बिल्डिंग में कई लोगों के फंस होने की आशंका

जानकारी के मुताबिक आग लगने की ये घटना आज यानी शुक्रवार सुबह तड़के तीन बजे के करीब गोरेगांव के ऑफ एमजी रोड के जय संदेश इमारत में लगी। फिलहाल, दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया है। इस बीच इमारत में अभी भी कई लोगों की फंसे होने की आशंका जताई जा रही है, जिन्हे निकालने के लिए रेस्क्यू आपरेशन चलाया जा रहा है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक कुल 46 लोग घायल हुए हैं। घायलों को दो अस्पतालों में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है। एचबीटी अस्पताल में लाए घायलों में से 6 लोगों की मौत हो गई है। 25 घायलों का अभी भी इलाज चल रहा है, जिनमें 12 पुरुष और 13 महिलाएं शामिल हैं। वहीं, कूपर अस्पताल में 15 घायलों का इलाज चल रहा है। जिनमें 6 पुरूष और 9 महिलाएं शामिल हैं। हालांकि अभी आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस और दमकल विभाग की टीम आग लगने के कारणों की जांच कर रही हैं। 

पार्किंग एरिया में लगी आग

यहां इमारत की पार्किंग में पार्क किये हुए 4 कार और 30 से अधिक बाइक पूरी तरह जलकर खाक हो गई हैं। बताया जा रहा है कि पार्किंग एरिया में पुराने कपड़े जमा थे, जिसके कारण आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। इसके बाद आग पहली  मंजिल फर दूसरी मंजिल पर पहुंच गई। फायर ब्रिगेड की 10 से अधिक गाडियों की मदद से आग पर काबू पाया जा सका है।


 

 



Tags:    

Similar News