CDS Anil Chauhan Biography: जानिए कौन हैं नए सीडीएस अनिल चौहान

CDS Anil Chauhan Biography: रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान का करियर लगभग 40 वर्षों का है और वे कई महत्वपूर्ण पदों पर रहे हैं। जम्मू - कश्मीर और उत्तर-पूर्व भारत में आतंकवाद विरोधी अभियानों में उनका व्यापक अनुभव रहा है।

Written By :  Neel Mani Lal
Update: 2022-09-28 14:13 GMT

CDS Anil Chauhan Wikipedia (image social media)

CDS Anil Chauhan Biography: रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान का करियर लगभग 40 वर्षों का है और वे कई महत्वपूर्ण पदों पर रहे हैं। जम्मू - कश्मीर और उत्तर-पूर्व भारत में आतंकवाद विरोधी अभियानों में उनका व्यापक अनुभव रहा है। लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान को 1981 में भारतीय सेना की 11 गोरखा राइफल्स में शामिल किया गया था। वह राष्ट्रीय रक्षा अकादमी, खडकवासला और भारतीय सैन्य अकादमी, देहरादून के पूर्व छात्र हैं।

मेजर जनरल के रैंक में उन्होंने उत्तरी कमान में महत्वपूर्ण बारामुला सेक्टर में एक इन्फैंट्री डिवीजन की कमान संभाली थी। बाद में लेफ्टिनेंट जनरल के रूप में, उन्होंने उत्तर पूर्व में एक कोर की कमान संभाली। सितंबर 2019 में वे पूर्वी कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ बने और मई 2021 में अपनी सेवानिवृत्ति तक ये पदभार संभाला। उन्होंने सैन्य अभियानों के महानिदेशक के प्रभार सहित महत्वपूर्ण स्टाफ नियुक्तियों पर भी कार्य किया है। उन्होंने अंगोला में संयुक्त राष्ट्र मिशन के रूप में भी काम किया था। वह 31 मई, 2021 को भारतीय सेना से सेवानिवृत्त हुए।

सेना से सेवानिवृत्त होने के बाद भी, उन्होंने राष्ट्रीय सुरक्षा और रणनीतिक मामलों में योगदान देना जारी रखा। सेना में विशिष्ट और शानदार सेवा के लिए, लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान (सेवानिवृत्त) को परम विशिष्ट सेवा पदक, उत्तम युद्ध सेवा पदक, अति विशिष्ट सेवा पदक, सेना पदक और विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया। लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान को राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के तहत राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय में राष्ट्रीय समुद्री सुरक्षा समन्वयक नियुक्त किया गया था।

इस साल जून में केंद्र ने सीडीएस की नियुक्ति के नियमों में संशोधन किया था। इसके तहत, 62 वर्ष से कम आयु का कोई भी सेवारत या सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल, एयर मार्शल और वाइस मार्शल और वाइस एडमिरल अब सीडीएस के पद के लिए पात्र हैं। भारत के पहले सीडीएस जनरल बिपिन रावत के हेलिकॉप्टर दुर्घटना में मारे जाने के बाद से यह पद खाली पड़ा था।

Tags:    

Similar News