जरूरी सूचना! दिल्ली वाले ध्यान से सुने, कल रात 10 बजे बंद होगी ये सेवा

दिवाली के त्यौहार पर दिल्ली मेट्रो यहां के लोगों के लिए नया फैसल किया है। दिवाली के दिन दिल्ली मेट्रो रेल कार्पोरेशन ने दिवाली के दिन मेट्रो ट्रेन को रात 10 तक चलाने का फैसला किया है।

Update: 2019-10-26 06:22 GMT

नई दिल्ली: दिवाली के त्यौहार पर दिल्ली मेट्रो यहां के लोगों के लिए नया फैसल किया है। दिवाली के दिन दिल्ली मेट्रो रेल कार्पोरेशन ने दिवाली के दिन मेट्रो ट्रेन को रात 10 तक चलाने का फैसला किया है। लेकिन सभी मेट्रो स्टेशन पर रात दस बजे के बाद कोई ट्रेन नहीं मिलेगी। मिली जानकारी के अनुसार दिवाली के दिन मेट्रो सेवा सभी लाइनों पर सुबह 6 बजे से शुरू होगी और रात 10 बजे तक चलेगी। वैसे तो, मेट्रो रात 11 बजे तक चलती है लेकिन दिवाली की वजह से यह सेवा सिर्फ 10 बजे तक ही है।

ये भी देखें:बॉलीवुड का बड़ा खुलासा: रवीना और अजय से लेकर इनके सामने आए राज

एयरपोर्ट लाइन पर मेट्रो सुबह 4:45 से चलना शुरू होगी। इस लाइन पर भी अंतिम मेट्रो सेवा रात 10 बजे तक ही है। अगर कोई भी यात्री दिवाली के दिन मेट्रो में सफर करता है तो उसे रात में समय से पहले घर से निकलना होगा या फिर किसी दूसरे परिवहन सेवाओं की मदद लेनी पड़ेगी।

आपको बता दें कि दिवाली के दिन वैसे भी बहुत कम लोग सफर करते हैं। दफ्तरों में छुट्टी की वजह से यात्री वैसे भी कम होते हैं। जबकि ज्यादातर लोग दिवाली अपने घर मनाना पसंद करते हैं। ऐसे बहुत कम लोग होते हैं जो सफर करते हैं। कम सवारी होने की वजह से मेट्रो के फेरे कम लगते हैं या फिर मेट्रो डिब्बे ज्यादातर खाली रहते हैं।

इन मेट्रो स्टेशनों पर सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक मिलेगी मेट्रो

  1. शहीद स्थल
  2. न्यू बस अड्डा
  3. रिठाला
  4. समयपुरी बादली
  5. हुड्डा सिटी सेंटर
  6. नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी
  7. द्वारका सेक्टर -21
  8. वैशाली
  9. कीर्ति नगर
  10. इंद्रलोक
  11. मुंडका
  12. कश्मीरी गेट
  13. राजा नाहर सिंह (बल्लभगढ़)
  14. मजलिस पार्क
  15. शिव विहार
  16. बॉटनिकल गार्डन
  17. जनकपुरी (वेस्ट)

ये भी देखें:किसानों के पेट पर लात मारकर अपने मित्रों की जेब भर रही है बीजेपी सरकार: प्रियंका गांधी

नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन

इन मेट्रो स्टेशनों पर अधिक भीड़ होती है। ये वे मेट्रो स्टेशन हैं जहां तक या तो मेट्रो चलती है या फिर यहां से अन्य जगहों के लिए एक मेट्रो लाइन से उतरकर लोग दूसरे मेट्रो लाइन पर सफर करते हैं। अगर इन मेट्रो स्टेशनों पर रात 10 बजे के बाद कोई यात्री जाएगा तो उसे निराशा हाथ लगेगी। आपको बता दें कि 27 अक्टूबर (रविवार) को दिवाली धूमधाम से मनाई जाएगी।

Tags:    

Similar News