CBSE 12th RESULT 2017: एक बार फिर लड़कियों ने मारी बाजी, नोएडा की रक्षा बनीं टॉपर

CBSE ने अपने 12वीं क्लास के नतीजे घोषित कर दिए हैं। जिसमें एक बार फिर लड़कियों ने बाजी मारी है। इस साल नोएडा एमिटी इंटरनेशनल स्कूल की रक्षा गोपाल सीबीएसई की टॉपर बनी हैं। रक्षा ने 100 में 99.6 प्रतिशत स्कोर किया है।

Update: 2017-05-28 06:37 GMT

नई दिल्ली: CBSE ने अपने 12वीं क्लास के नतीजे घोषित कर दिए हैं। जिसमें एक बार फिर लड़कियों ने बाजी मारी है। इस साल नोएडा एमिटी इंटरनेशनल स्कूल की रक्षा गोपाल सीबीएसई की टॉपर बनी हैं। रक्षा ने 100 में 99.6 प्रतिशत स्कोर किया है। रक्षा 500 में 498 मार्क्स लेकर टॉपर बनी हैं। वहीं परीक्षा में दूसरा स्थान चंडीगढ़ के डीएवी सेक्टर-8 स्कूल से भूमि सावंत ने हासिल किया है भूमि का स्कोर 100 में 99.4 रहा है।

तीसरे स्थान में दो स्टूडेंट्स ने ली जगह

- CBSE के रिजल्ट में तीसरे स्थान में दो स्टूडेंट्स ने अपनी जगह बनाई है।

- चंडीगढ़ के भवन विद्यालय से मन्नत लूथरा और इसी स्कूल से आदित्य नैना दोनों ने तीसरा स्थान हासिल किया। इन दोनों ही स्टूडेंट्स का स्कोर 99.2 रहा है।

कैरियर को लेकर अभी नहीं लिया फैसला- रक्षा गोपाल

- रक्षा एमिटी इंटरनेशनल स्कूल, नोएडा की छात्रा हैं। ऑल इंडिया टॉपर ने इस बेहतरीन परफॉर्मेंस का का श्रेय अपने पेरेंट्स और टीचर को दिया है।

- फिलहाल अभी वह क्या बनना चाहती है इस पर उन्होंने अभी कोई फैसला नहीं लिया है। वह अपने दोस्तों और शिक्षकों के साथ अपनी खुशी जाहिर कर रही है।

- बातचीत में उन्होंने बताया कि उनको विश्वास तो था लेकिन इतना नहीं कि वह इस मुकाम को हासिल कर पाएंगी।

Similar News