Delhi Loudspeakers: दिल्ली में अब रात 12 बजे तक बजा सकते हैं लाउडस्पीकर, दुर्गा पूजा पर केजरीवाल सरकार की छूट

Delhi Loudspeakers News: दिल्ली सरकार ने दुर्गा पूजा और रामलीला समारोह के दौरान रात 12 बजे तक लाउडस्पीकर के इस्तेमाल की अनुमति दी है। छूट के संबंध में फाइल उपराज्यपाल वीके सक्सेना को भेज दी गई है।

Report :  aman
Update: 2023-09-22 13:19 GMT

Delhi Loudspeakers (Social Media)

Delhi Loudspeakers News: दिल्ली सरकार ने दुर्गा पूजा (Durga Puja 2023) और रामलीला समारोह (Ramlila in Delhi 2023) के दौरान रात 12 बजे तक लाउडस्पीकर के इस्तेमाल की अनुमति दी गई है। इस वक़्त राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रात 10 बजे तक ही लाउडस्पीकर इस्तेमाल की इजाजत है। छूट के संबंध में फाइल उप राज्यपाल वीके सक्सेना (LG VK Saxena) को भेज दी गई है। ये जानकारी CMO दिल्ली ने शेयर की।

गौरतलब है कि, सितंबर की समाप्ति के साथ ही त्योहारों की लाइन लगी है। पहले नवरात्रि, फिर दशहरा, उसके बाद दीपावली और दिल्ली में छठ को लेकर भी त्योहारी धूम रहती है। राष्ट्रीय राजधानी में ये सभी त्योहार बढ़ी धूमधाम से मनाए जाते हैं। कोरोना के बाद इन त्योहारों की रौनक फिर लौटी है। संभावना है इस साल भी बड़े स्तर पर लाउडस्पीकर का इस्तेमाल होगा। बता दें, दिल्ली में फ़िलहाल रात 10 बजे के बाद लाउडस्पीकर बजाना क़ानूनी अपराध है। लेकिन, अब केजरीवाल सरकार ने त्योहारों के मद्देनजर बड़ी छूट दी है।

CM केजरीवाल से की गई थी मांग 

दिल्ली के कुछ इलाकों में लोग अब देर रात यानी 12 बजे तक लाउडस्पीकर बजा सकते हैं। गौरतलब है कि, लव कुश रामलीला कमेटी ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (CM Arvind Kejriwal) से मुलाकात कर इसमें ढील देने की मांग की थी। जिसके बाद मुख्यमंत्री ने दिल्ली के कुछ इलाकों में समय को लेकर ढील दी है। छूट से संबंधित फाइल एलजी वीके सक्सेना को भेज दी गई है। 

लव कुश रामलीला कमिटी की थी गुजारिश   

दिल्ली की लव कुश रामलीला कमिटी (Lav Kush Ramlila Committee) ने हाल ही में सीएम केजरीवाल से भेंट कर ये मांग की थी। जानकारी के लिए बता दें कि, ये कमिटी रामलीला के लिए दुनियाभर में मशहूर है। इस समिति में कई नामी कलाकार अभिनय करते हैं। सीएम केजरीवाल से मुलाकात के दौरान कमिटी के सदस्यों ने कहा था कि, नियमों की वजह से दिल्ली में रामलीला का मंचन रात 10 बजे तक ही हो पाता है। इसमें थोड़ी ढील देकर इसका समय रात 12 बजे कर दिया जाए।

क्या अन्य आयोजनों के लिए भी होगी छूट?

मुख्यमंत्री केजरीवाल ने इस नियम में ढील देने का भरोसा दिया था। 22 सितंबर को मंजूरी भी मिल गई। अब इस आदेश को लेकर जल्द ही नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। हालांकि, रामलीला और दुर्गा पूजा के अलावा अन्य आयोजनों के लिए यह छूट नहीं होगी। ज्ञात हो कि, पूरे दिल्ली में 650 से भी ज्यादा रामलीलाओं का मंचन किया जाता है।

Tags:    

Similar News