पद्म पुरस्कारों का ऐलान, जापान के पूर्व PM शिंजो आबे को पद्म विभूषण, देखें पूरी लिस्ट

पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पूर्व प्रधान सचिव नृपेंद्र मिश्रा, पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान (मरणोपरांत), और धर्मगुरु कब्ले सादिक (मरणोपरांत) समेत 10 को पद्म भूषण पुरस्कार दिया जाएगा।

Update: 2021-01-25 16:40 GMT
केंद्र सरकार ने देश के पद्म पुरस्कारों का ऐलान कर दिया गया है। इसके तहत तीन श्रेणियों पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री से सम्मानित किया जाता है।

नई दिल्ली: गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर केंद्र सरकार ने देश के पद्म पुरस्कारों का ऐलान कर दिया गया है। इसके तहत तीन श्रेणियों पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री से सम्मानित किया जाता है। इस बार 119 लोगों को पद्म सम्मान दिया जाएगा। इसमें 7 पद्म विभूषण, 10 पद्म भूषण और 102 पद्म श्री पुरस्कार शामिल है।

इस लिस्ट में सबसे बड़ा नाम जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे का है। इसके अलावा गायक एसपी बालासुब्रमण्यम (मरणोपरांत), सैंड कलाकार सुदर्शन साहू, पुरातत्वविद बीबी लाल को पद्म विभूषण से सम्मानित किया जाएगा। असम के पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई को मरणोपरांत पद्म भूषण दिया जाएगा।

तो वहीं पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पूर्व प्रधान सचिव नृपेंद्र मिश्रा, पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान (मरणोपरांत), और धर्मगुरु कब्ले सादिक (मरणोपरांत) समेत 10 को पद्म भूषण पुरस्कार दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें...MP: नाम बदलने की सियासत में उमा भारती की एंट्री, कहा- बदला जाए इस डैम का नाम

गोवा की पूर्व राज्यपाल मृदुला सिन्हा (मरणोपरांत), ब्रिटिश फिल्म निर्देशक पीटर ब्रूक, फादर वेल्स (मरणोपरांत), प्रोफेसर चमन लाल सप्रू (मरणोपरांत) को पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

ये भी पढ़ें...किसान आंदोलन: किसानों का बड़ा ऐलान, बजट वाले दिन संसद की ओर करेंगे कूच

यहां देखें पूरी लिस्ट

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News