Seema Haider Case: सीमा हैदर मामले पर पहली बार बोला भारतीय विदेश मंत्रालय, 'हम सजग हैं, उसकी हर जानकारी हमारे पास'

Seema Haider News : भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा, 'हमें मामले की जानकारी है। उसे अदालत के सामने पेश किया गया था। अब वह जमानत पर बाहर है।'

Update: 2023-07-20 11:58 GMT
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची (Social Media)

Seema Haider News : पाकिस्तान से अवैध तरीके से भारत पहुंची सीमा गुलाम हैदर पर पहली बार भारतीय विदेश मंत्रालय ने आधिकारिक बयान दिया है। विदेश मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि, मामले की जांच जारी है। सीमा मामले की हर जानकारी हमारे पास है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची (Arindam Bagchi) ने गुरुवार (20 जुलाई) को मीडिया के सामने भारत का पक्ष रखा।

गौरतलब है कि, पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर इन दिनों उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर के रबूपुरा इलाके में अपने प्रेमी सचिन मीणा के घर रह रही थीं। सीमा हैदर से यूपी एटीएस ने तीन दिनों तक लगातार पूछताछ की। अब सीमा के पाकिस्तान जाने, जासूस होने समेत कई सवाल देशवासियों के जेहन में उमड़-घुमड़ रहे हैं। भारतीय विदेश मंत्रालय ने आख़िरकार आज अपना आधिकारिक बयान जारी किया।

'कोई जानकारी मिलेगी तो हम आपको देंगे'

पाकिस्तानी महिला सीमा गुलाम हैदर मामले पर भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। अपने संबोधन में बागची ने कहा, 'हमें मामले की जानकारी है। उसे (सीमा को) अदालत के सामने पेश किया गया था। अब वो जमानत पर बाहर है।' उन्होंने ये भी कहा, कि 'मामले की जांच जारी है। यदि कोई जानकारी मिलेगी तो हम आपको देंगे। फिलहाल, बस इतना ही कह सकता हूं।'

गिरफ़्तारी के बाद कोर्ट ने दी जमानत

बता दें, 4 जुलाई को यूपी के गौतमबुद्ध नगर जिला पुलिस ने सीमा हैदर को अपने चार बच्चों के साथ नेपाल के रास्ते भारत में अवैध रूप से प्रवेश (Seema Haider Illegal Entry In India) करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। उसके साथी सचिन मीना और उसके पिता को अवैध अप्रवासियों को शरण देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। हालांकि, गिरफ़्तारी के चार दिन बाद ही उन लोगों को गौतमबुद्धनगर जिला अदालत ने जमानत दे दी थी। सीमा हैदर और उसके चार बच्चे 13 मई से ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा में रह रहे हैं।

UP पुलिस- वो लखनऊ, आगरा के रास्ते ग्रेटर नोएडा पहुंची

इस बीच यूपी एटीएस ने सीमा और उसके साथी से गहन पूछताछ की। यूपी पुलिस ने बताया कि, सीमा और सचिन की मुलाकात इसी साल मार्च महीने में नेपाल की राजधानी काठमांडू के एक होटल में हुई थी। इस प्रेमी जोड़े ने झूठे नाम से चेक-इन करने के बाद एक होटल के कमरे में 7 दिन बिताए थे। यूपी पुलिस के अनुसार, सीमा हैदर 13 मई, 2023 को कराची से दुबई और फिर काठमांडू के लिए उड़ान भरी थी। बाद में नेपाल के रास्ते भारत में प्रवेश गईं। वो लखनऊ, आगरा होते हुए ग्रेटर नोएडा पहुंची थी।

Tags:    

Similar News