झारखंड में ट्रिपल मर्डर: नक्‍सली समेत पत्नी की कर दी ऐसी हालत, कांप जाएगी रूह

तीन हत्‍याओं की इस घटना से आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई। गांववालों की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। आसपास के इलाकों में इस तिहरे हत्याकांड से हड़कंप  है।

Update: 2021-01-02 13:30 GMT
तीन हत्‍याओं की इस घटना से आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई। गांववालों की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। आसपास के इलाकों में इस तिहरे हत्याकांड से हड़कंप  है।

पलामू: झारखंड के पलामू में मॉब लिंचिंग का मामला सामने आया है। इस घटना से आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई। यहां के नक्सल प्रभावित क्षेत्र मनातू में एक नक्सली की उसकी पत्नी की ग्रामीणों ने पीट-पीट कर हत्या कर दी। मृत नक्सली ने जमीन के विवाद में एक ग्रामीण की हत्या की थी। इसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने नक्‍सली प्रकाश सिंह और उसकी पत्‍नी तेरंगनी देवी को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर स्थिति का मुआयना कर रही है।

पूरा मामला और मॉब लिंचिंग

जमीन विवाद में पूर्व नक्‍सली ने एक ग्रामीण की गोली मारकर हत्‍या कर दी थी। इससे गांववाले भड़क गए। जिसके बाद उसकी और उसकी बीवी कि मॉब लिंचिंग कर दी गई। पीट-पीट कर हुई इस हत्या के पीछे लम्बे समय से चल रहे जमीन के विवाद को बताया जा रहा है। गाँव में बड़ी संख्या में पुलिस बल को कैम्प करने के लिए लगाया गया है। गांववालों की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। आसपास के इलाकों में इस तिहरे हत्याकांड से हड़कंप है।

यह पढ़ें...सौरव गांगुली पर अस्पताल से आई बड़ी खबर, डाक्टरों ने दी ये जानकारी

 

घटना के वक्त नशे था पूर्व नक्सली

ये घटना शुक्रवार 1 जनवरी 2021 की रात से शुरू हुई, जब विनोद सिंह की गोली मार कर हत्या की गई। नक्सली और उसकी बीवी की हत्या से पहले ग्रामीणों ने उसके हथियार को छीन लिया। मृतक माओवादी घटना से 8 दिन पहले ही बाहर से अपने घर आया था और वो घटना के समय नशे में भी था।

 

यह पढ़ें...51 लाख रुपये की भैंस बेच कर किसान आंदोलन में लंगर लगाया, जानें पूरी बात

 

एसपी ने बताया कि घटनास्थल के लिए पुलिस रवाना हो गई। मारा गया उग्रवादी प्रकाश सिंह जेजएमपी संगठन का पूर्व सदस्‍य रहा है। उसकी पत्‍नी तेरंगनी देवी को भी ग्रामीणों ने मार डाला। उग्रवादी की गोली से मारा गया ग्रामीण विनोद सिंह है। अभी इलाके में पुलिस गश्ती बढ़ा दी गई है।

Tags:    

Similar News