Parliament session: ‘...नहीं तो कई इलाकों में खत्म हो जाएगी हिंदू आबादी’, निशिकांत दुबे ने संसद में की ये मांग

MP Nishikant Dubey: संसद में बजट सत्र पर चर्चा में भाग लेते हुए भाजपा सांसद ने गुरुवार को लोकसभा में हिंदुओं की घटती आबादी का मुद्दा उठाया।

Report :  Viren Singh
Update: 2024-07-25 11:16 GMT

Parliament session 2024 (सोशल मीडिया) 

Parliament session 2024: संसद में बजट सत्र पर चर्चा में भाग लेते हुए भाजपा सांसद ने गुरुवार को लोकसभा में हिंदुओं की घटती आबादी का मुद्दा उठाया। झारखंड के गोड्डा से सांसद डॉक्टर निशिकांत दुबे ने संसद में कहा कि हम यहां दलितों की बात करते हैं, आदिवासी की बात करते हैं. कहीं किसी की भी सरकार हो, उसका एकमात्र लक्ष्य यही है कि अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना है, लेकिन जिस प्रकार से झारखंड में हिन्दूओं की आबादी घट रही है, वह चिंता की बात है, इसलिए इस सदन के माध्यम से सरकार से जल्द से जल्द एनआरसी लागू करने की मांग करता हूं। इसके अलावा भाजपा सांसद दुबे ने संसद में पश्चिम बंगाल और बिहार के कुछ जिलों से मुसलमानों के माइग्रेशन और हिंदू गांवों के खाली होने पर भी चिंता जाहिर की।

10 परसेंट आदिवासी कहां गायब हो गए...

लोकसभा में भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कि जिस संथाल परगना से आता हूं, वह जब बिहार से झारखंड अलग हुआ तब आदिवासियों की आबादी 36 परसेंट थी। आज आदिवासियों की आबादी 26 परसेंट है। 10 परसेंट आदिवासी कहां गायब हो गए, कहां खो गए? इसके बारे में सदन में कोई चर्चा नहीं करता है। केवल वोटबैंक की राजनीति करते हैं। हमारे यहां जो सरकार है झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस, इस पर मामले पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है। उन्होंने कहा कि झारखंड में बांग्लादेश की घुसपैठ लगातार बढ़ता जा रहा है। बांग्लादेशी घुसपैठिए आदिवासी महिलाओं के साथ शादी कर रहे हैं। हमारे यहां (झारखंड) लोकसभा चुनाव लड़ने वाली महिलाएं आदिवासी कोटे से होती हैं, लेकिन उनके पति मुसलमान हैं।

123 फीसदी बढ़ मुस्लिमों की आबादी

उदाहरण देते हुए भाजपा सांसद ने कहा कि हमारे क्षेत्र में जिला परिषद की जो अध्यक्षा हैं, उनके पति मुसलमान हैं। हमारे यहां सौ आदिवासी मुखिया हैं जो आदिवासी के नाम पर हैं और उनके पति मुसलमान हैं। मैं जिल लोकसभा से चुनकर आया हूं, उसकी एक विधानसभा मधुपुर में लगभग 267 बूथों पर मुसलमानों की आबादी 117 परसेंट बढ़ गई है। पूरे झारखंड में कम से कम 25 ऐसी विधानसभा सीटें हैं, जहां 123 परसेंट, 110 परसेंट आबादी बढ़ी है। ये एक बड़ा चिंता का विषय है।

हिन्दूओं पर हो रहा जुल्म, ऑन रिकॉर्ड बोल रहा हूं

भाजपा सांसद ने झारखंड के पाकुड़ तारा नगर इलामी और दागा पाड़ा में हुए दंगे का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि यह दंगा इसलिए हुआ, क्योंकि बांग्लादेश से घुसपैठ कर बंगाल पहुंचे मुसलमान जबरदस्ती हिंदूओं के गांवों को खाली करवाया जा रहा है। पूरा मालदा, मुर्शिदाबाद, अररिया, कटिहार, किसनगंज से आकर लोगों ने हिंदूओं पर जुल्म कर रहे हैं। झारखंड की पुलिस कुछ नहीं कर रही है। संसद से सांसद ने कहा कि यह बड़ा ही सीरियस विषय है। ये मैं ऑन रिकॉर्ड कह रहा हूं। अगर मेरी ये बात गलत है तो मैं इस्तीफा देने को तैयार हूं। सरकार एनआरसी लागू करे।

Tags:    

Similar News