PM Modi ने दिए नेशनल क्रिएटर्स अवॉर्ड, 23 लोग सम्मानित, बोले- दुनिया के लिए भारत बनने वाला बड़ा मॉडल

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को दिल्ली स्थित भारत मंडपम में देश के पहले राष्ट्रीय रचनाकार (First ever National Creators) पुस्कार समारोह में विजेताओं को सम्मानित किया। यह पुस्कार 20 श्रेणियों में दिया गया।

Report :  Viren Singh
Update:2024-03-08 11:17 IST

PM Modi (सोशल मीडिया) 

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को दिल्ली स्थित भारत मंडपम में देश के पहले राष्ट्रीय रचनाकार (First ever National Creators) पुस्कार समारोह में विजेताओं को सम्मानित किया है। फर्स्ट नेशनल क्रिएटर्स पुस्कार 20 श्रेणियों में दिए गए। इस दौरान भारत मंडपम में प्रधानमंत्री ने जिन नेशनल क्रिएटर्स विनर को अवार्ड प्रदान किया, उनके साथ उनके क्षेत्र के काम के बारे में संवाद किया और आगे बढ़ने की प्ररेणा भी दी। पीएम मोदी के हाथों से अवार्ड पाने वाले विजेताओं के चहेरे खिले हुए थे। हर कोई उनके साथ सेल्फी लेने व्याकुलता दिखा रहा था। पीएम मोदी ने 23 लोगों को पुरस्कार दिया। इसमें 3 विदेशी भी शामिल हैं।

शिव नटराज हैं क्रिएटिविटी के जनक 

विजेताओं को पुरस्कार देने के बाद पीए मोदी ने कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि शिव भाषा, कला और क्रिएटिविटी के जनक माने गए हैं। हमारे शिव नटराज हैं। शिव के डमरू से माहेश्वर सूत्र प्रकट हुए हैं। शिव का तांडवलय सृजन की नींव रखता है। मैं आपको और सभी देशवासियों को महाशिवरात्रि की बहुत बहुत शुभकामनाएं देता हूं। आज एक और संयोग है कि ये पहला नेशनल क्रिएटर्स अवॉर्ड महाशिवरात्रि के शुभ दिन पर आयोजित हो रहा है और मेरे काशी में तो शिव जी के बिना कुछ नहीं चलता है।

भारत बनेगा दुनिया का बड़ा मॉडल

उन्होंने कहा कि भारत दुनिया के लिए बहुत बड़ा मॉडल बनने वाला है। मुझे इसमें आप जैसे नव युवा 17,18,19 से लेकर 25 वर्ष की आयु वालों की सख्त जरूरत है। जब समय बदलता है, जब नए युग की शुरुआत होती है तो उसके साथ कदम से कदम मिलाना, ये देश का दायित्व होता है। आज भारत मंडपम में देश अपने उस दायित्व को पूरा कर रहा है। नेशनल क्रिएटर्स अवॉर्ड...ये आयोजन नए दौर को समय से पहले पहचान देने का आयोजन है। उन्होंने कहा कि आप वो लोग हैं जिन्होंने अपने लिए जगह बनाई है और यही कारण है कि आप भारत मंडपम में हैं। यही वह जगह है जहां G-20 का आयोजन किया गया था।

भारत का भविष्य कैसा हो, इसलिए यहां एकत्र हुए

पीएम मोदी ने कहा कि G-20 में विश्व का भविष्य कैसे निर्मित हो, इसके लिए चर्चा की गई। आज भारत का भविष्य कैसे निर्मित हो, इस पर चर्चा करने के लिए आप सभी यहां एकत्र हुए हैं। उन्होंने कहा कि डेटा क्रांति से लेकर सस्ते मोबाइल फोन ने कंटेंट क्रिएटर्स के लिए एक नई दुनिया बनाई है। इस अवॉर्ड शो का श्रेय इस देश के युवाओं और प्रत्येक डिजिटल सामग्री निर्माता को जाता है।

मैथिली ठाकुर और जया किशोरी को मिला ये सम्मान

भारत मंडपम में शुक्रवार को लोकप्रिय गायिका मैथिली ठाकुर को सांस्कृतिक राजदूत वर्ष पुरस्कार दिया गया। कथावचक जया किशोरी को सामाजिक परिवर्तन के लिए सर्वश्रेष्ठ रचनाकार का पुरस्कार प्रदान किया, जबकि ड्रू हिक्स को सर्वश्रेष्ठ अंतर्राष्ट्रीय रचनाकार पुरस्कार प्रदान किया। वहीं, पंक्ति पांडे को पसंदीदा ग्रीन चैंपियन का अवार्ड दिया गया।

23 विजेताओं में 3 विदेशी शामिल

इसके अलावा पीएम मोदी ने सर्वश्रेष्ठ स्वास्थ्य और फिटनेस क्रिएटर के लिए अंकित बैयानपुरिया को पुस्कार प्रदान किया। कीर्तिका गोवंदासामी को बेस्ट स्टोरीटेलर के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। बउआ के प्रोग्राम से देश भर में लोकप्रिय प्राप्त करने वाले रेड एफएम के रोडियो जॉकी (RJ) आरजे रौनक को भी सम्मानित किया गया। है। पहले दौर में फर्स्ट नेशनल क्रिएटर्स पुस्कार में 20 विभिन्न श्रेणियों में 1.5 लाख से अधिक नामांकन प्राप्त हुए थे। इसमें 10 लाख लोगों ने वोट किया था। उसके बाद पीएम मोदी ने शुक्रवार को तीन अंतरराष्ट्रीय रचनाकारों सहित 23 विजेताओं सम्मानित किया।

इन श्रेणियों को पीएम ने किया सम्मानित

प्रधानमंत्री मोदी ने फर्स्ट नेशनल क्रिएटर्स पुस्कार तहत 20 श्रेणियों के विजेताओं का सम्मानित किया। इसमें वर्ष का विघ्नकर्ता; वर्ष के सेलिब्रिटी निर्माता; ग्रीन चैंपियन पुरस्कार; सामाजिक परिवर्तन का समर्थन करने के लिए सर्वश्रेष्ठ रचनाकार; सर्वाधिक प्रभावशाली कृषि निर्माता; वर्ष के सांस्कृतिक राजदूत; अंतर्राष्ट्रीय निर्माता पुरस्कार; सर्वश्रेष्ठ यात्रा निर्माता पुरस्कार; स्वच्छता राजदूत पुरस्कार; न्यू इंडिया चैंपियन अवार्ड; टेक क्रिएटर अवार्ड; हेरिटेज फैशन आइकन अवार्ड; सर्वाधिक रचनात्मक रचनाकार (पुरुष एवं महिला); खाद्य श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ निर्माता; शिक्षा श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ रचनाकार; गेमिंग श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ क्रिएटर; सर्वश्रेष्ठ सूक्ष्म निर्माता; सर्वश्रेष्ठ नैनो निर्माता और सर्वश्रेष्ठ स्वास्थ्य एवं फिटनेस निर्माता सम्मिलित हैं।

Tags:    

Similar News